मुबंई - हालीवुड एक्टर सिल्वेस्टर स्टैलोन ने बालीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म करने की पेशकश की है। स्टैलोन, सलमान की लोकप्रियता से बेहद प्रभावित हैं और माना जा रहा है कि सलमान के सामने वह अपनी अगली एक्शन फिल्म एक्सपेंडेबल्स में काम करने का प्रस्ताव रख सकते हैं।
स्टैलोन, सलमान के मजाकिया और खुले दिल वाले स्वभाव और अपने फैंस से खुद को जोड़े रखने के अंदाज से प्रभावित हैं। स्टैलोन ने ट्विटर पर सलमान की प्रशंसा की और साथ में फिल्म करने की पेशकश भी की।