बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो शाहिद कपूर पिछले कई दिनों से अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में रहे, लेकिन हाल ही उनकी रोके की खबर से बॉलीवुड के गलियारों की चर्चा बनी हुई है। खबर है कि शाहिद ने दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड मीरा को 23 लाख की अंगूठी गिफ्ट की है। सूत्रो के अनुसार शाहिद का रोका दिल्ली में किया गया जहां एक्टर ने अपनी होने वाली पत्नी मीरा को अंगूठी गीफ्ट की। बताया जा रहा है कि उस अंगूठी की कीमत लगभग 23 लाख रूपय है। वहीं इन दिनों शाहिद और मीरा की सेल्फी ने सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचाया।
पहली बार दोनों को साथ देख सभी हैरान थे, हालांकि 14 जनवरी यानी मकर संक्राती को खबर थी की शाहिद ने मीरा से सगाई कर ली है, लेकिन खबरों की माने तो हाल ही दिल्ली में मीरा और शाहिद के रोके का कार्यक्रम हुआ है जिसमें शाहिद ने मीरा को अंगूठी गिफ्ट की। गौरतलब है कि शाहिद की फिल्म हैदर के बाद एक बार फिर शाहिद की ब़डे पर्दे पर धमाकेदार एंट्री हुई है। शाहिद की फिल्म ने कई अवॉर्ड अपने नाम किया साथ ही शाहिद ने साल 2014 के बेस्ट एक्टर का खिताब भी अपने नाम किया।