यूक्रेन की चिकित्सा शिक्षा प्रणाली के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए आज यहां सेक्टर 44 स्थित सूद भवन में एक सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें इस देश की संस्कृति, रहन-सहन और अर्थव्यवस्था पर भी चर्चा की गयी।
पंजाबी अदाकार व गायक गिप्पी ग्रेवाल और फिल्म कलाकार सुरवीन चावला आगामी 22 अप्रैल को चंडीगढ़ राज्य मार्ग पटियाला गांव नेपरा में स्थित आर्यन्स ग्रुप आफ कालेजिस में अपनी नई आ रही फिल्म लक्की की अनलक्की स्टोरी के प्रचार के लिए पहुंच रहे हैं ।
एक दिन पूर्व सेक्टर-50 की ट्रिब्यून सोसायटी में घुसकर पंजाब वेलफेयर कॉरपोरेशन से सुपरिंटेंडेंट पद से रिटायर एसके शर्मा और बेटी श्वेता पर कातिलाना हमला करने का आरोपी मोहाली का प्रॉपर्टी डीलर प्रताप सिंह दूसरे दिन भी पुलिस गिरफ्त में नहीं आया है।
डीएवी कॉलेज-10 में बीसीए सेकेंड ईयर के 'न्यूमेरिकल मैथड्स एंड स्टैटिस्टिकल' के एग्जाम के दौरान स्टूडेंट्स को साइंटिफिक कैल्कुलेटर का इस्तेमाल नहीं करने दिया गया।
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का जीआरपी प्री पेड बूथ प्राइवेट ऑपरेटर को सौंपा जाएगा। साथ ही प्रीपेड बूथ पर ऑटो रिक्शा और एसी टैक्सी की ट्राईसिटी की हर जगह की रेट लिस्ट उपलब्ध होगी।
पंजाब वेलफेयर कॉरपोरेशन से सुपरिटेंडेंट पद से रिटायर एसके शर्मा व उनकी बेटी पर उनके अपने निवास स्थान ट्रिब्यून सोसाइटी सेक्टर-50 में हमला हुआ है। एस के शर्मा सोसाइटी के जनरल सेक्रेटरी भी हैं।
डॉ. अतुल सचदेवा जीएमसीएच के नये डायरेक्टर होंगे। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने डॉ. अतुल सचदेवा के नाम को मंजूरी दे दी है।