चंडीगढ़ 11 अप्रैलः चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का जीआरपी प्री पेड बूथ प्राइवेट ऑपरेटर को सौंपा जाएगा। साथ ही प्रीपेड बूथ पर ऑटो रिक्शा और एसी टैक्सी की ट्राईसिटी की हर जगह की रेट लिस्ट उपलब्ध होगी। यह बात जीआरपी के एसपी वाई पूरन कुमार ने कही।
अगले सप्ताह से प्राइवेट कंपनी को बूथ चलाने का जिम्मा सौंप दिया जाएगा। मालूम हो कि प्री-पेड बूथ पर ऑटो रिक्शा और टैक्सी किरायों की ट्राई सिटी की लिस्ट न होने के मुद्दे को रेलमंत्री पवन कुमार बंसल ने भी गंभीरता से लिया था। उन्होंने अंबाला मंडल के अफसरों जीआरपी के आला अफसरों को जल्द यहां पर रेट लिस्ट मुहैया करवाने के निर्देश दिए थे।