चंडीगढ़, 21 मार्च : प्रॉपर्टी कनसलटेन्टस एसोसिएशन (रजिस्टर्ड), चंडीगढ़ द्वारा पहली अप्रैल, 2013 को टैगोर थियेटर, सैक्टर 18, चंडीगढ़ में एक हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
इस सम्बन्ध में एसोसिएशन के प्रधान जे के बेदी ने बताया कि हास्य कवि सम्मेलन के अतिरिक्त प्रतिदिन बढ़ रही सामाजिक बुराइयों एवं कुरीतियों की ओर युवा पीढ़ी में जागरूकता पैदा करने के उददेश्य से एक नाटक भी किया जाएगा। यह नाटक ‘महिलाओं के साथ छेड़छाड़’’ तथा ‘‘कन्या भू्रण हत्या’’ पर आधारित होगा। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन ने विभिन्न क्षेत्रों जैसे शिक्षा, खेल, सामाजिक एवं सांस्कृतिक प्रकार की रचनात्मक गतिविधियों को वर्ष 2013 में आयोजित करने के लिए एक विस्तृत रूप रेखा तैयार की है। टैगोर थियेटर में प्रवेश निःशुल्क कार्डों द्वारा होगी।