चंडीगढ़ 10 अप्रैलः डॉ. अतुल सचदेवा जीएमसीएच के नये डायरेक्टर होंगे। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने डॉ. अतुल सचदेवा के नाम को मंजूरी दे दी है। हालाकिं इस बारे में अधिकारिक रूप में जानकारी देने से इनकार कर दिया है। सूत्रों के अनुसार जल्द ही इस नाम की घोषणा कर दी जायेगी। पिछले दिनों जीएमसीएच में डायरेक्टर के लिए इंटरव्यू हुआ था। जिसमें बहुत से प्रत्याशियों ने भाग लिया था।
तकरीबन दस बार एक्सटेंशन ले चुके डॉ. राजबहादुर का इस महीने 30 अप्रैल को कार्यकाल समाप्त हो रहा है। डॉ. बहादुर इस पद पर गत 6 वर्षों से हैं।