चंडीगढ़, 19 मार्च, 2013: सिस्टम इंटीग्रेटर एवं ह्यूलेट पैकार्ड (एचपी) की सहभागी कंपनी एचएंडएच टैक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड को लास वेगास में संपन्न हुई एचपी ग्लोबल पार्टनर कांफ्रेंस 2013 में ‘एचपी पार्टनर इन एक्सीलेंस अवार्ड’ से नवाजा गया है। यह कांफ्रेंस अमेरिका के लास वेगास में हाल ही में स पन्न हुई। कंपनी को यह स मान बैस्ट सोल्यूशन पोर्टफोलियो अवार्ड श्रेणी के तहत दिया गया है। यह जानकारी एचएंडएच टैक्नोलॉजीज के संस्थापक एवं मु य कार्यकारी अधिकारी आशु बत्ता ने आज यहां दी।
उत्कृष्टता पुरस्कार के लिए उपयुक्त कंपनी का चयन एचपी चैनल एग्जीक्यूटिव्स द्वारा किया जाता है। यह पुरस्कार दुनिया भर में मौजूद ऐसे एचपी पार्टनर को दिया जाता है, जो एक असाधारण कंपनी के रूप में प्रदर्शन कर चुकी हो। ऐसी कंपनी जो समग्र विकास का स्तर हासिल कर चुकी हो, ग्राहकों को नवीन समाधान प्रदान करती हो और अपने क्षेत्र में परोपकारी गतिविधियों के जरिये आईटी की नवीनताओं को प्रस्तुत कर चुकी हो।
एचएंडएच टैक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक, सीईओ एवं निदेशक आशु बत्ता ने बताया, ‘उच्च मानकों का निर्धारण करना एचपी के लिए जीवन का एक तरीका है। हम एचपी उत्पादों के विशाल पोर्टफोलियो के जरिये अपने ग्राहकों को उनके व्यापार संबंधी लक्ष्य हासिल करने में उनकी मदद करते हैं। एचपी निरंतर उच्च गुणवत्ता वाले नवीन उत्पाद प्रदान करता रहता है, जिससे हमें बाजार में अपनी एक खास जगह बनाने में मदद मिलती है।’
उन्होंने बताया, ‘एचपी पार्टनर ग्लोबल कांफ्रेंस हर साल अमेरिका में आयोजित होती है। हालिया कांफ्रेंस में एचपी कॉर्पोरेशन के सीईओ श्री मेग व्हिटमैन की उपस्थिति में 110 से अधिक देशों के 2100 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। भारतीय उपमहाद्वीप से पाकिस्तान, श्रीलंका, बांगलादेश आदि के करीब 20 श्रेष्ठ एचपी पार्टनर्स सहित एशिया प्रशांत एवं जापान आदि देशों से लगभग 300 प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था।
एचएंडएच टैक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड अपने ग्राहकों को सक्षम बनाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करने वाली उत्तर भारत की अग्रणी सिस्टम इंटीग्रेटर एवं सोल्यूशंस कंपनी है। वर्ष 1995 से एचएंडएच ने उच्च गुणवत्ता वाले मानकों के साथ आईटी सामाधान प्रस्तुत करने की अपनी विशेषता के जरिये आईटी बाजार में अपनी पहचान कायम की है। एचएंडएच आईएसओ 9001:2008 प्रमाणित कंपनी है और पंजाब, हरियाणा, हिमाचल व चंडीगढ़ में मौजूद है।