चंडीगढ़ 10 अप्रैलः विश्व में होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हैनीमैन के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को होम्योपैथी कॉलेज सेक्टर-26 में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
इस मौके पर होम्योपैथ्स ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए इस मेडिकल थेरेपी के विकास का प्रण लिया। डॉ. सैमुअल की 258वीं जयंती थी। वक्ताओं ने उनकी जीवनी के बारे में बताया।