चंडीगढ़, 20 अप्रैल : यूक्रेन की चिकित्सा शिक्षा प्रणाली के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए आज यहां सेक्टर 44 स्थित सूद भवन में एक सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें इस देश की संस्कृति, रहन-सहन और अर्थव्यवस्था पर भी चर्चा की गयी। कार्यक्रम का आयोजन इनफिनिटी एड्यूलिंक्स द्वारा अपने चंडीगढ़ केंद्र के सहयोग से किया गया था। ट्राईसिटी के अलावा पंजाब, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश से भी आए 60 से अधिक छात्रों एवं उनके अभिभावकों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
यूके्रन की डेप्रोपेट्रोस्क मेडिकल एकेडमी के वाइस-रेक्टर श्री एल वी नोमेन्को एवं विदेशी मामलों संबंधी विभाग के अध्यक्ष श्री एंटोइन ने छात्रों को संबोधित किया तथा उन्हें यूके्रन से एमबीबीएस करने संबंधी आवश्यक जानकारियां प्रदान कीं। साथ ही यूक्रेन की संस्कृति, कला, रहन-सहन आदि से भी परिचित कराया।
इस अवसर पर इनफिनिटी एड्यूलिंक्स, दिल्ली के संचालक श्री राजीव बजाज, इसके चंडीगढ़ केंद्र की प्रभारी सुश्री दीप्ति भाटिया एवं यूरोपियन सहयोगी श्री अलख सिंह मौजूद थे।
सुश्री दीप्ति भाटिया ने बताया, ‘इस सेमिनार की सफलता को देखते हुए इनफिनिटी एड्यूलिंक्स ने ऐसा ही एक और सेमिनार चंडीगढ़ में जून के महीने में आयोजित करने का फैसला किया है।’
उन्होंने बताया कि सितंबर में शुरू होने वाले छह-वर्षीय एमबीबीएस कोर्स की फीस सालाना करीब दो लाख रुपये है और इसके प्रवेश चालू हैं।