नई दिल्ली - देश में 6 नये भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) खोले जायेगें। ये सभी वर्ष 2015-16 के चालू सत्र से काम करना शुरू कर देंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अध्यक्षता में आज यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस सम्बन्ध में पेश एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। इसके अनुसार नये आईआईएम विशाखापत्तनम, बोधगया, सिरमौर, नागपुर, संभलपुर और अमृतसर में खोले जायेंगे। इन संस्थानों में शुरू में कैट परीक्षा के माध्यम से 140 छात्रों की भर्ती होगी जो सातवें साल तक बढ़ कर 500 हो जायेगी।