नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जून को आकाशवाणी पर 'मन की बात' कार्यक्रम के तहत पूरे देश को संबोधित करेंगे। आकाशवाणी पर यह नौवां मौका होगा, जब मोदी जनता से अपने मन की बात करेंगे। हालांकि इस बार का विषय क्या होगा, इसकी जानकारी अभी तक नही आई है।
प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम के लिए विषयों के चुनाव को लेकर वेबसाइट 'एमवाईजीओवीडाटइन' पर देश की से सुझाव व विचार आमंत्रित किए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने गत वर्ष 3 अक्टूबर को 'मन की बात' कार्यक्रम की शुरुआत की थी। अंतिम बार मोदी ने इस कार्यक्रम में 30 मई को लोगों को सम्बोधित किया था। इसमें उन्होंने वन रैंक वन पेंशन एवं बोर्ड परीक्षा में सफल छात्रों के बारे में सम्बोधन व विचार व्यक्त किए थे। इसके साथ ही किसान चैनल के बारे में भी बात की थी