लातेहार - बरवाडीह और छिपादोहर के बीच माओवादियों ने बम बिस्फोट कर रेलवे ट्रेक को उड़ा दिया। इस घटना के बाद वहां से गुजरने वाली ट्रेन पलामू एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन डिब्बे हुई बेपटरी हो गई। बताया जाता है कि ये हादसा पोल नं 252/12 हुई है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने दो विस्फोट किये है। धनबाद रेल मंडल के अधिकारियों के अनुसार बरवाडीह से घटनास्थल के रवाना राहत ट्रेन दूसरा विस्फोट होने के कारण घटनास्थल तक नहीं पहुच सकी है। हादसे के पहले पलामू एक्सैप्रेस छिपादोहर से 20 बजकर 15 पर चली थी। ट्रेन बरकाकाना से पटना जा रही थी। अभी तक किसी भी जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। सुरक्षा मुहैया कराने हेतु मुख्यमंत्री जन संवाद के अधिकारी मिथिलेश सिंह ने इसकी सूचना संबंधित थानों को दी है।