नई दिल्ली - उत्तर भारत में आज भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। दोपहर लगभग 2.50 मिनट पर दिल्ली - एनसीआर में भूकंप के तेज झटके आए, जोकि जयपुर, कानपुर, चंडीगढ़, दिल्ली, नोएडा, गुडगांव, फरीदाबाद, मथुरा, लखनऊ सहित उत्तर भारत के कई शहरों में भूकंप के झटके कई देर तक महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदकुश में था। काबुल से 265 किलोमीटर दूर उत्तर-पूर्व में इसका केंद्र था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.7 आंकी गई। भूकंप के झटकों के बाद लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए जाने के साथ ही मेट्रो परिचालन भी रोक दिया गया।