रामपुर - उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खां ने छोटी बच्चियों से दुष्कर्म के लिए मोबाइल फोन को जिम्मेदार बताया है। दिल्ली में पिछले दिनों हुईं दुष्कर्म की घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए आजम ने शुक्रवार को कहा कि ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हो रहा है। इसकी वजह मोबाइल फोन है। इसमें बगैर पैसे दिए बहुत गंदगी चीजें देखने को मिलती हैं।
आजम ने रामपुर में पत्रकारों से बातचीत में कहा, "छोटे-छोटे बच्चे गंदी चीजें (पोर्न) डाउनलोड करते हैं। मेरी जानकारी में आया है कि इसमें ऐसी फिल्में भी डाउनलोड होती हैं, जिनमें दो-ढाई साल की बच्चियों के साथ रेप के दृश्य दिखाए जाते हैं।"