Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

नेशनल

More News

छोटे पद के लिए साक्षात्कार नहीं देना होगा : पीएम मोदी

Updated on Monday, October 26, 2015 10:26 AM IST

नई दिल्ली - केंद्र सरकार के ग्रुप ‘डी’, ग्रुप ‘सी’ और ग्रुप ‘बी’ के गैर राजपत्रित पदों पर भर्ती के लिए पहली जनवरी, 2016 से साक्षात्कार नहीं होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आकाशवाणी पर प्रसारित अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ में रविवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ने सारी प्रक्रिया पूरी कर ली है। अभी जहां प्रक्रिया चल रही है, उसमें कोई रुकावट नहीं आएगी, लेकिन पहली जनवरी से यह लागू हो जाएगा।

 

मोदी ने रविवार को 13वीं बार देश की जनता से रेडिया पर मन की बात की। मोदी ने जल्द शुरू होने वाली नई सरकारी योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आम लोगों के घरों में पड़े हजारों टन सोने को अर्थव्यवस्था से जोडऩे वाली स्वर्ण मौद्रीकरण योजना और सोवरिन गोल्ड बांड (स्वर्णिम बांड) स्कीम दिवाली से पहले शुरू होगी और धनतेरस के मौके पर देशवासी अशोक चक्र वाला स्वर्ण सिक्का खरीद सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सोने का डेड मनी के रूप में पड़े रहना आज के युग में शोभा नहीं देता है।

 

सोना आर्थिक शक्ति बन सकता है और देश की आर्थिक संपत्ति बन सकता है। हर भारतवासी को इसमें योगदान देना चाहिए। मुझे खुशी है कि बजट में हमने गोल्ड मॉनेटाइजेशन स्कीम शुरू करने का वादा किया था और इसे दिवाली से पहले पूरा कर रहे हैं।  लोग खासतौर से धनतेरस के दिन सोना खरीदते हैं। श्री मोदी ने कहा कि इस योजना के तहत लोग अपना सोना बैंक में जमा कर सकते हैं और बैंक उस पर ब्याज देगा। ठीक वैसे जैसे कि पैसों पर ब्याज मिलता है। उन्होंने कहा कि पहले सोना लॉकर में रखते थे और लॉकर का किराया देना पड़ता था। अब सोना बैंक में रखेंगे और बैंक आपको ब्याज देगा। इस तरह सोना डेड मनी से एक जीवंत ताकत के रूप में परिवर्तित हो सकता है।

 

अंग दान को एक उत्सव का दर्जा देने का देशवासियों से आह्वान करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस समय जितने प्रत्यारोपण की जरूरत है, उसके मुकाबले अंग दान बहुत कम हो रहा है। यह विषय काफी महत्त्वपूर्ण है। देश में प्रति वर्ष अढ़ाई लाख से भी अधिक किडनी, हार्ट और लीवर प्रत्यारोपण की जरूरत है, लेकिन सवा सौ करोड़ के देश में हम सिर्फ पांच हजार प्रत्यारोपण को ही सफल कर पाते हैं। उन्होंने कहा, हर साल एक लाख आंखों को रोशनी की जरूरत होती है और हम सिर्फ पच्चीस हजार तक पहुंच पाते हैं।

 

मोदी ने कहा कि अंगदान एक वृत्ति और प्रवृत्ति बने। अंगदान को एक उत्सव बनाना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि अंग दान को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय अंग एवं उत्तक प्रतिरोपण संस्थान (नोटो) की स्थापना की गई है। एक 24 घंटे का हेल्पलाइन नंबर 1800114770 भी उपलब्ध है। अंगदान को महादान बताते हुए उन्होंने कहा कि और हमारे यहां यह कहा गया है कि तेन त्यक्तेन भुंजीथा त्याग। अंग दान करने का जो आनंद होता है, उसका बहुत उत्तम वर्णन इस मंत्र में है।

 

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X