श्रीनगर - जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिला में सेना के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया, जबकि सुरक्षा बलों के तीन जवान घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जिला के कुंजर इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना को लेकर सुरक्षा बलों तथा राज्य पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। सुरक्षा बलों ने जैसे ही इस इलाके की घेराबंदी शुरू की, आतंकवादियों ने स्वचालित हथियार से गोलीबारी शुरू कर दी। सेना के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया तथा सुरक्षा बलों के तीन जवान घायल हो गए।