लखनऊ - केंद्र सरकार ने दीपावली से पहले उत्तर प्रदेश के 1.72 लाख शिक्षामित्रों को एक बड़ी खुशखबरी है। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद् (एनसीटीई) ने शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक बनने के लिए टीईटी से छूट दी है। एनसीटी ने कहा है कि दो वर्षीय बीटीसी व डीईएड करने वाले ही इसके लिए पात्र होंगे। हाईकोर्ट के आदेश के बाद शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द कर दिया गया था। एनसीटीई ने अब एक नया आदेश दिया है।
इस नए आदेश के अनुसार शिक्षामित्रों को शिक्षक पात्रता परीक्षा से छूट दी जाएगी। यूपी में 1.72 लाख शिक्षामित्रों को अब टीईटी से छूट मिल गई है। आज केंद्र और यूपी सरकार के सहयोग से एनसीटीई ने ये नया आदेश जारी किया। इस आदेश के लिए एनसीटीई ने मुख्य सचिव आलोक रंजन को पत्र भेजा है।इस नए आदेश के बाद शिक्षामित्र बिना टीईटी के भी सहायक अध्यापक बनाए जा सकेंगे। इससे पहले हाईकोर्ट के आदेश के बाद शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द कर दिया गया था।