चंडीगढ़, 14 अक्टूबर, 2024: सोशल मीडिया सेंसेशन, बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता और अब एमटीवी रोडीज़ गैंग लीडर एल्विश यादव आज एमटीवी रोडीज़ डबल क्रॉस के ऑडिशन के लिए चंडीगढ़ में पुहंचे। उन्होंने अपने विशाल प्रशंसक-समूह से बातचीत करने के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट सेंटर का दौरा किया। अपने मनोरंजक यूट्यूब कंटेंट और विशाल प्रशंसक आधार के लिए जाने वाले एल्विश ने भीड़ को आकर्षित किया और छात्रों से 15 अक्टूबर को पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में होने वाले आगामी एमटीवी रोडीज़ डबल क्रॉस ऑडिशन के लिए अपने गैंग में शामिल होने का आग्रह किया।