Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

शहरों के योजनाबद्ध विकास के दौरान पर्यावरण से खिलवाड़ और अवैध कॉलोनियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

Updated on Tuesday, October 15, 2024 10:47 AM IST

आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री ने कालोनाइज़रों के कोनफेडरेशन के साथ की बैठक

चंडीगढ़, 14 अक्टूबर - मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली सरकार द्वारा शहरी नागरिकों और कालोनाइज़रों के लंबित कार्यों के निपटारे के लिए पहली बार 16 अक्टूबर को एक विशेष कैंप आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कालोनाइज़रों के कम से कम 50 मामलों का निपटारा कर प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे। यह बात आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने आज पंजाब भवन, चंडीगढ़ में कालोनाइज़रों के महासंघ के साथ हुई बैठक के दौरान कही गई।

स.मुंडिया ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, कालोनाइज़रों और शहरी निवासियों के लंबित मामलों को पूरी तरह से खत्म करने के लिए सहज और समयबद्ध सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि 16 अक्टूबर के पहले कैंप के बाद, नवंबर के अंत में एक और ऐसा कैंप आयोजित किया जाएगा, जिसमें अधिकतम लंबित मामलों का निपटारा करने का प्रयास किया जाएगा।

आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री ने आगे कहा कि यदि विभाग के किसी अधिकारी द्वारा कालोनाइज़रों से रिश्वत की मांग की जाती है, तो उसकी शिकायत तुरंत विभाग की ईमेल transparency.hud@gmail.com पर तुरंत भेजी जाए, जो सीधे उनके और सचिव द्वारा देखी जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जो भी शहरी निवासी या कालोनाइज़र किसी भी दफ्तर में काम के लिए आते हैं, उनकी बात सुनी जाए और प्राथमिकता के आधार पर काम किया जाए।

श्री मुंडिया ने कहा कि राज्य सरकार शहरों के योजनाबद्ध विकास के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके लिए रियल एस्टेट से जुड़े व्यक्तियों का बड़ा योगदान होगा। सरकार द्वारा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा, सरकार द्वारा 18 से 29 अक्टूबर तक सरकारी संपत्तियों की दूसरी नीलामी शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि रियल एस्टेट के कार्यों में यह सुनिश्चित किया जाए कि पर्यावरण से कोई खिलवाड़ न हो।

विभाग के सचिव राहुल तिवारी ने जानकारी देते हुए कहा कि विभाग के सार्वजनिक कार्यों के लिए हर महीने मामलों की क्लियरेंस के लिए कैंप लगाए जाएंगे। विभाग में अब तक विभिन्न प्रकार के 1000 लंबित मामलों में से अधिकारियों की मेहनत के कारण अब केवल 100 बचे हैं, और भविष्य में इन्हें पूरी तरह खत्म करने का लक्ष्य है।

महासंघ द्वारा कैबिनेट मंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें और अन्य अधिकारियों को सम्मानित भी किया गया। उन्होंने सरकार द्वारा आयोजित पहले कैंप की सराहना की और कहा कि यह पहली बार हो रहा है। उन्होंने बैठक के लिए तुरंत समय देने के लिए भी मंत्री का धन्यवाद किया। कैबिनेट मंत्री श्री मुंडिया ने कहा कि कालोनाइज़रों की मांगों और फीडबैक के लिए ऐसी बैठकें लगातार की जाएंगी।

बैठक के दौरान गमाडा के सीए मोनीश कुमार, पुडा के सीए और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग डायरेक्टर नीरू कात्याल गुप्ता, और पुडा के एसीए इनायत भी मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X