Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

नवांशहर में गोपालज ने खोला अपना 20वां आउटलेट

Updated on Monday, October 14, 2024 13:53 PM IST

शहरवासियों को शुद्व और हाइजीन फ़ूड आइटम्स उपलब्ध करवाने का किया वादा

 

 नवांशहर:--मिठाई, डेयरी उत्पाद, फास्ट फूड और भारतीय व्यंजनों में जाना माना नाम गोपालज ने अपने व्यवसाय क्षेत्र का विस्तार करते हुए अपने नए आउटलेट का शुभारंभ किया है। गोपालज के इस 20वें आउटलेट का आज से नवांशहर में चंडीगढ़ चौक में शुरू किया गया है। गोपालज का नवांशहर में यह आउटलेट स्वाद प्रेमियों को न केवल खुशी प्रदान करेगा, बल्कि अपनी मिठाइयों, बहु- व्यंजन भोजन और शादी व पार्टी के उपहार पैकिंग के साथ खुशियां की सौगात फैलाएगा। इस मौके पर पंजाब के पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर सरदार लाल सिंह और डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर राजेश धीमान सहित शहर के गणमान्य शख्सियत भी उपस्थित थे। इनके अलावा गोपालज के डायरेक्टर शमशेर सिंह, अवतार सिंह, शरणजीत सिंह, कंवलजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, नवजोत सिंह, सनी, कनुप्रिया, मनिंदर कौर, भावना बत्रा सहित आमरा भी मौजूद थे। 

 

गोपालज के डायरेक्टर मनिंदर सिंह ने बताया कि 6200 स्क्वायर फ़ीट एरिया में आकर्षक और मनलुभावन डिज़ाइन से तैयार यह आउटलेट नवांशहर के बेहद पॉश एरिया में शुरू किया गया है। यह आउटलेट लगभग 140 लोगों को को कैटर करेगा। उन्होंने बताया कि वो जिला प्रशासन और बिल्डिंग ओनर गगनदीप सिंह के आभारी हैं, जिन्होंने नवांशहर में उनके आउटलेट को स्थापित करने में भरपूर सहयोग दिया। उन्होंने शहरवासियों से वादा किया कि अपने व्यंजनों, मिठाई और स्नैक्स के लिए मशहूर गोपालज उन्हें वही प्योर और हाइजीन फ़ूड आइटम्स उपलब्ध करवाएगा जिसके लिए वो जाना जाता है। उन्होंने बताया कि गोपाल स्वीट्स पिछले 60 साल से ज्यादा समय से लोगों की सेवा करता है। यह लोगों का प्यार ही है, जो आज गोपाल घर घर मे एक जाना पहचाना नाम है। उन्होंने कहा कि हमारा हमेशा से एक ही लक्ष्य रहा है लोगों को शुद्ध और हाईजेनिक मिठाई उपलब्ध कराएं। उन्होंने बताया कि जल्द ही खरड़ कुराली रोड, पटियाला संगरूर रोड और जीरकपुर में भी एक अन्य आउटलेट की शुरुआत होने जा रही है। उन्होंने विशेष रूप से बताया कि आने वाले एक साल में गोपाल स्वीट्स पंजाब और हरियाणा में अपने 09 नए और आउटलेट की शुरुआत करने जा रहा है। 

 

गोपाल के डायरेक्टर शरणजीत सिंह ने कहा कि हमने क्वालिटी से कभी भी कंप्रोमाइज नहीं किया। यही वजह है कि कस्टमर्स गोपाल स्वीट्स के स्वीट्स व अन्य प्रोडक्ट्स पसंद करते हैं। शरणजीत सिंह ने कहा कि यहां तक खाेये की मिठाई का सवाल है तो हम अपना खोया खुद बनाते हैं, जिसके चलते खोये वाली मिठाई पर उन्हें पूरा विश्वास है कि वो जल्दी खराब नही होगी।

 

उन्होंने बताया कि चाहे मिठाई हो या स्नेक्स हर चीज को बनाने में हम क्वालिटी के साथ कभी समझौता नहीं करते। यही वजह है कि वर्षों से कस्टमर्स हमारे से जुड़े हुए हैं। लोगों का भरोसा जीतने के साथ ही ट्राईसिटी में 10 स्टोर हो गए हैं। इसके अलावा 4 पटियाला में, लुधियाना में 03 हो गए है। 1 धर्मपुर- हिमाचल और 1 अम्बाला और अब 1 नवांशहर में हो गया है। अब कुल 20 स्टोर हैं। अब जल्द ही अन्य शहरों में भी स्टोर खोलने की तैयारी है। जल्द ही जीरकपुर, कुराली, पटियाला और बरनाला में भी गोपालज के अन्य आउटलेट खुलने जा रहे हैं।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X