Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

धर्म – संस्कृति

More News

हमें खुल कर भगति और ज्ञान का दान करना चाहिए : इंद्रेश महाराज

Updated on Thursday, October 10, 2024 22:20 PM IST

चंडीगढ़, 10 अक्टूबर 2024 - श्री कृष्ण प्रिया जू संकीर्तन मंडल के तत्वाधान में सेक्टर 34 के मेला ग्राउंड में वृन्दावन प्राक्टय उत्सव और श्री मद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, जो 13 अक्टूबर तक चलेगा।

कथा का चौथा दिन आज हरि के भजनों के साथ धूमधाम से शुरु हुआ। उसके बाद विश्व विख्यात कथा व्यास परम पूज्य श्री इंद्रेश महाराज ने बताया कि वृंदावन में किसी भी व्यक्ति को मुक्ति नहीं मिलती, बाकी सब जगह मिल जाती है। उन्होंने कहा कि वृंदावन में जन्म लेने वाला सदा वृंदावन में ही जन्म लेता है। उन्होंने कहा कि वृंदावन में जब भी किसी व्यक्ति के प्राण निकलते है, उसका कोई शोक व्यक्त नहीं करता, क्योंकि उसका जन्म दुबारा यहीं होना है।

उन्होंने कहा कि हमे आन और पैसों की ओर ध्यान कम करना चाहिए। आज की दुनिया छल कपट और धोखेबाजी वाली है। इस कलयुग के समय में राजनीतिक लोगों और राजाओं को झूठ बोलने पर कोई पाप नहीं लगता, इन्हे सब कुछ माफ़
होता है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के लोग बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में पहुंच रहे है, उनमें भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि आज भी लोग भारी संख्या में आए और राधा कृष्ण के भजनों पर थिरके।

 

इंद्रेश महाराज ने बताया कि गैर जिम्मेदार व्यक्ति को कभी कोई जिम्मेदारी नहीं देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जैसे राम के घर पर मंथरा रहती थी। रावण के घर विभीषन रहता था लेकिन उसमें कोई अभिमान नहीं था। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति कथा में आता है, ठाकुर उसी पर हमेशा प्रसन्न होते है और अपनी कृपा बनाए रखते है। आपके माथे पर तिलक भी उन्हीं की आज्ञा से लगता है। उन्होंने कहा कि जो लोग ठाकुर को मानते है, जब उनके प्राण निकलते है, तो उन्हें ठाकुर जी के दर्शन जरुर होते है।

आज के दिन मटकी फोड़ने का कार्यक्रम भी किया गया। आज सभी लोग पीले वस्त्र पहन कर और अपने घर से मीठा लेकर आए थे, जो उन्होनें ठाकुर जी और राधा रानी को अर्पण किया। आज का दिन बहुत आनंदमई रहा।

इस अवसर पर गायक बी प्राक ने बताया कि इस भागवत कथा को सुनने चंडीगढ़ के हजारों लोग आ रहे है। मैं सभी का धन्यवाद करता हूं। उन्होनें कहा कि वह कोशिश करेंगे कि चंडीगढ़ में ही हर साल ऐसा कार्यक्रम कराएं। उन्होंने कहा कि मैं बहुत भाग्यशाली हूं, जो मुझे इस कार्यक्रम का आयोजन करने और महान संत महात्माओ की सेवा करने का मौका मिला है।

उन्होने कहा कि कार्यक्रम में
पूज्य स्वामी कैलाश नंद गिरि जी महाराज महामंडलेश्वर निरंजन अखाड़ा परिषद, चित्रलेखा, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर सरकार), मनोज मोहन शास्त्री जी, मोहित मुरली जी, गुरुदेव भगवान जी और अनिरुद्धाचार्य सहित जाने माने धार्मिक गुरु पहुंच रहे है।

Have something to say? Post your comment
श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा

: श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा

चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर

: चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर

श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से

: श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से

शालीमार ग्राउंड में 46वें भव्य रामलीला मंचन का शानदार आगाज, पहले दिन रावण के वरदान और श्रवण कुमार प्रसंग ने मोहा मन

: शालीमार ग्राउंड में 46वें भव्य रामलीला मंचन का शानदार आगाज, पहले दिन रावण के वरदान और श्रवण कुमार प्रसंग ने मोहा मन

बी प्राक और मुनीष बजाज ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं बाल लीला के लिए दिया निमंत्रण

: बी प्राक और मुनीष बजाज ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं बाल लीला के लिए दिया निमंत्रण

शास्त्र आधारित ज्ञान चर्चा के लिए धर्म गुरुओं को संत रामपाल जी महाराज के निमंत्रण चंडीगढ़ संगत ने किया स्वागत

: शास्त्र आधारित ज्ञान चर्चा के लिए धर्म गुरुओं को संत रामपाल जी महाराज के निमंत्रण चंडीगढ़ संगत ने किया स्वागत

सेक्टर 49 बी मे 5वें भव्य रामलीला मंचन के लिए हनुमान ध्वज रोहण पूरे विधि-विधान से किया गया

: सेक्टर 49 बी मे 5वें भव्य रामलीला मंचन के लिए हनुमान ध्वज रोहण पूरे विधि-विधान से किया गया

बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा

: बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा

31 अक्टूबर को होगा श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ का वार्षिक समारोह

: 31 अक्टूबर को होगा श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ का वार्षिक समारोह

कथा मेरे महादेव की, ज्योतिषी शिवाश्री ऋतु करेंगी 7 सितंबर को व्याख्यान

: कथा मेरे महादेव की, ज्योतिषी शिवाश्री ऋतु करेंगी 7 सितंबर को व्याख्यान

X