Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

सीमा सुरक्षा को बड़ा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री की ओर से सुरक्षा मजबूती की पहल की शुरुआत

Updated on Wednesday, October 09, 2024 22:23 PM IST

मुख्यमंत्री ने सीमा क्षेत्र में बाढ़ से बचाव के लिए 176.29 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट को दी हरी झंडी

अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, पठानकोट और गुरदासपुर जिलों में 28 स्थानों पर चलेगा प्रोजेक्ट

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया कदम

चंडीगढ़, 9 अक्टूबर - अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा मजबूत करने के इरादे से लिए गए महत्वपूर्ण फैसले में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कांटेदार तार के साथ सीमा चौकियों की रक्षा के लिए सीमा क्षेत्र में 176.29 करोड़ रुपए की लागत वाले बाढ़ प्रबंधन प्रोजेक्ट को आज हरी झंडी दी।

मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक निवास पर राज्य बाढ़ नियंत्रण बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य सरकार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ-साथ सीमा चौकियों की सुरक्षा के लिए बीएसएफ और सेना से लगातार अनुरोध मिल रहे थे। उन्होंने कहा कि ये स्थान रावी, सतलुज और उझ दरिया में आए बाढ़ के कारण प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि पहले राज्य को बाढ़ नियंत्रण के लिए मिलने वाले मामूली फंडों को राष्ट्रीय महत्व के स्थलों की रक्षा के लिए परिवर्तित कर दिया जाता था। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन कार्यों के राष्ट्रीय सुरक्षा पहलू को ध्यान में रखते हुए, राज्य सरकार ने पंजाब में स्थित ऐसे 28 स्थानों के लिए 176.29 करोड़ रुपए का एक प्रोजेक्ट बनाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीमा चौकियों की सुरक्षा के लिए सीमा क्षेत्रों में बाढ़ रोकने के कार्यों की बहुत अहमियत है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सीमा पर कांटेदार तार और अन्य सुरक्षा बुनियादी ढांचा पहले ही सही किया गया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब बाढ़ से बचाव के कार्य करने की आवश्यकता है ताकि देश की सुरक्षा से कोई समझौता न हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के लिए स्थानों का चयन सेना के साथ मिलकर साझा तौर पर किया गया है और ये स्थान अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, पठानकोट और गुरदासपुर जिलों में स्थित हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ये कार्य 28 स्थानों पर किया जाएगा और इस प्रोजेक्ट से 8695.27 हेक्टेयर भूमि को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि इन 28 स्थानों में से फिरोजपुर में सात, अमृतसर में 11, तरनतारन में तीन, गुरदासपुर में पांच और पठानकोट जिले में दो स्थान स्थित हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के तहत तरनतारन जिले में दरिया के 1788 फुट किनारे मजबूत करने की योजना है। इनमें फिरोजपुर में 1050 फुट और गुरदासपुर में 2875 फुट किनारे मजबूत किए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट में 29140 फुट रिटेनिंग वॉल, 22 स्पर और 95 स्टड शामिल हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि सीमा राज्य होने के नाते पंजाब में किए जाने वाले ये कार्य देश के लिए रणनीतिक तौर पर काफी अहम हैं।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X