Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

धर्म – संस्कृति

More News

श्री मद भागवत कथा और वृन्दावन प्राक्टय उत्सव के पांचवे दिन भगवान श्री कृष्ण को 56 व्यंजनों के भोग लगाए

Updated on Saturday, October 12, 2024 05:55 AM IST

समय निकाल कर भगवान की अराधना जरुर करनी चाहिए: इंद्रेश महाराज

चंडीगढ़, 11 अक्टूबर 2024 - श्री कृष्ण प्रिया जू संकीर्तन मंडल के तत्वाधान में सेक्टर 34 के मेला ग्राउंड में वृन्दावन प्राक्टय उत्सव और श्री मद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, जो 13 अक्टूबर तक चलेगा।

कथा का पांचवा दिन आज आरती और हरि के भजनों के साथ धूमधाम से शुरु हुआ। उसके बाद विश्व विख्यात कथा व्यास परम पूज्य श्री इंद्रेश महाराज ने भगवान श्री कृष्ण को 56 भोग लगाने की कहानी बताई। उन्होंने कहा कि हमे अपने व्यस्त समय में से भगवान को भी समय देना चाहिए और उनकी अराधना करनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि इंद्र देव के प्रकोप से ब्रजवासियों को बचाने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठा लिया था। इसके बाद उन्हें सात दिनों के लिए भूखा रहना पड़ा था, जिसके बाद उन्हें सात दिन आठ पहर के हिसाब से 56 व्यंजन खिलाए गए थे। तभी से यह '56 भोग' परंपरा की शुरुआत हुई है। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र देव की पूजा को रोककर नंदवासी को श्री गोवर्धन पूजा शुरू करवाई थी। हमें भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से काफी कुछ सीखने को मिलता है।

 

इंद्रेश महाराज ने बताया कि कल का दिन बहुत अच्छा था। उन्हें लगा ही नहीं कि वह चंडीगढ़ में है, कल उन्हें वृंदावन ही लगता रहा। उन्होंने कहा कि ठाकुर जी के आगे कुछ ना कुछ नया करते रहना चाहिए, इससे वह प्रसन्न होते है। इंद्रेश जी ने बताया कि आज पंजाब यूनिवर्सिटी में भी बहुत उत्साह का माहौल था और वहां भी सब भक्ति में डूबे हुए थे।


आज कथा में गिरिराज पूजन हुआ और श्री गिरधर लाल जी को भक्तों द्वारा लाया गया 56 भोग लगाया गया। कथा में विश्व विख्यात भागवत भास्कर श्री कृष्णचंद्र शास्त्री (ठाकुर जी) महाराज विशेष तौर पर आशीर्वाद देने पधारे। आज हरियाणा प्रदेश के पूर्व ग्रह मंत्री अनिल विज भी व्यास पीठ से आशीर्वाद लेने कार्यक्रम में पहुंचे। गौसेवा मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी कृष्णानंद जी महाराज ने गोसेवकों के संग कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

 

उल्लेखनीय है कि इस विशाल भागवत कथा के आयोजक बालीवुड के प्रसिद्ध गायक बी प्राक है तथा प्रख्यात वक्ता संदीप चुग कार्यक्रम का संचालन कर रहे हैं।उन्होने कहा कि कार्यक्रम में पूज्य स्वामी कैलाश नंद गिरि जी महाराज महामंडलेश्वर निरंजन अखाड़ा परिषद, चित्रलेखा, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर सरकार), मनोज मोहन शास्त्री जी, मोहित मुरली जी, गुरुदेव भगवान जी और अनिरुद्धाचार्य सहित जाने माने धार्मिक गुरु पहुंच रहे है।

Have something to say? Post your comment
श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा

: श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा

चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर

: चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर

श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से

: श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से

शालीमार ग्राउंड में 46वें भव्य रामलीला मंचन का शानदार आगाज, पहले दिन रावण के वरदान और श्रवण कुमार प्रसंग ने मोहा मन

: शालीमार ग्राउंड में 46वें भव्य रामलीला मंचन का शानदार आगाज, पहले दिन रावण के वरदान और श्रवण कुमार प्रसंग ने मोहा मन

बी प्राक और मुनीष बजाज ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं बाल लीला के लिए दिया निमंत्रण

: बी प्राक और मुनीष बजाज ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं बाल लीला के लिए दिया निमंत्रण

शास्त्र आधारित ज्ञान चर्चा के लिए धर्म गुरुओं को संत रामपाल जी महाराज के निमंत्रण चंडीगढ़ संगत ने किया स्वागत

: शास्त्र आधारित ज्ञान चर्चा के लिए धर्म गुरुओं को संत रामपाल जी महाराज के निमंत्रण चंडीगढ़ संगत ने किया स्वागत

सेक्टर 49 बी मे 5वें भव्य रामलीला मंचन के लिए हनुमान ध्वज रोहण पूरे विधि-विधान से किया गया

: सेक्टर 49 बी मे 5वें भव्य रामलीला मंचन के लिए हनुमान ध्वज रोहण पूरे विधि-विधान से किया गया

बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा

: बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा

31 अक्टूबर को होगा श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ का वार्षिक समारोह

: 31 अक्टूबर को होगा श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ का वार्षिक समारोह

कथा मेरे महादेव की, ज्योतिषी शिवाश्री ऋतु करेंगी 7 सितंबर को व्याख्यान

: कथा मेरे महादेव की, ज्योतिषी शिवाश्री ऋतु करेंगी 7 सितंबर को व्याख्यान

X