Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

दीवान टोडर मल्ल हवेली को विरासती पहचान देने के लिए सभी पक्षों का सहयोग जरूरी: स्पीकर कुलतार सिंह संधवां

Updated on Wednesday, October 09, 2024 21:58 PM IST

* कहा, हमारा उद्देश्य पंथ की महान विरासती इमारत को संजोकर कौम को समर्पित करना

* दीवान टोडर मल्ल विरासती फाउंडेशन पंजाब, एस.जी.पी.सी., और पंजाब पर्यटन एवं पुरातत्व विभाग के आपसी सहयोग से यह शुभ कार्य होगा पूर्ण

चंडीगढ़, 9 अक्टूबर- दसवें सिख गुरु, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों के अंतिम संस्कार के लिए मुगलों के आदेशों की अवहेलना करने का साहस दिखाने वाले दीवान टोडर मल्ल की विरासत अद्वितीय है। खस्ता हाल दीवान टोडर मल्ल हवेली, श्री फतेहगढ़ साहिब जिस को जहाज हवेली के नाम से भी जाना जाता है, को संरक्षित करने और उसे विरासती रूप देने के लिए सभी पक्षों का सहयोग अनिवार्य है।

पंजाब विधानसभा सचिवालय में हुई बैठक के दौरान, पंजाब विधानसभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि हमारा उद्देश्य सिख पंथ की इस महान विरासती इमारत को संरक्षित कर कौम को समर्पित करना है ताकि आने वाली पीढ़ियां इससे परिचित हो सकें और अपने इतिहास पर गर्व कर सकें। उन्होंने दीवान टोडर मल्ल विरासती फाउंडेशन पंजाब द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह शुभ कार्य शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एस.जी.पी.सी.) और पंजाब सरकार के पर्यटन एवं पुरातत्व विभाग के आपसी सहयोग से पूर्ण होगा।

स्पीकर ने दीवान टोडर मल्ल की अद्वितीय बहादुरी को याद करते हुए कहा कि जब छोटे साहिबजादों को इस्लाम न स्वीकारने के आरोप में जीवित दीवार में चिनवाया जा रहा था और कोई भी उनके अंतिम संस्कार के लिए जमीन देने को तैयार नहीं था, तब दीवान टोडर मल्ल ने मुगलों के आदेशों की परवाह न करते हुए सोने के सिक्के बिछाकर जमीन का एक टुकड़ा खरीदा था और मुगलों से साहिबजादों के पवित्र शरीर मिलने के बाद उनका अंतिम संस्कार भी किया।

विरासती फाउंडेशन के अध्यक्ष स.लखविंदर सिंह काहने के ने कहा कि फाउंडेशन दीवान टोडर मल्ल हवेली के पुराने रूप को बहाल करने के लिए पूरी श्रद्धा से सेवा कर रही है। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए, ब्रिटिश लाइब्रेरी लंदन से 1911 की हवेली की तस्वीर प्राप्त हुई है और प्राप्त जानकारी के अनुसार, जहाज हवेली को 18वीं सदी का रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एस.जी.पी.सी. और पंजाब सरकार के सहयोग और स्वीकृतियों को प्राप्त कर फाउंडेशन हवेली को उसके पुरातन रूप में तैयार करने में सफल रहेगी। उन्होंने बताया कि इस मकसद के लिए डेढ़ एकड़ जमीन फाउंडेशन द्वारा खरीदी गई है।

इस अवसर पर दीवान टोडर मल्ल विरासती फाउंडेशन पंजाब द्वारा विरासती स्थलों और इमारतों की देखभाल के विशेषज्ञ इंजीनियरों की टीम द्वारा अब तक की गई खोज पर एक प्रस्तुति भी दी गई। इस टीम ने हवेली की पुरातन रूप को बहाल करने के संबंध में अपनी पूरी रूपरेखा साझा की और एस.जी.पी.सी. और पर्यटन एवं पुरातत्व विभाग पंजाब के प्रतिनिधियों द्वारा पूछे गए सवालों और विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से जानकारी दी।

इस मौके पर फतेहगढ़ साहिब के विधायक स.लखबीर सिंह राय, पंजाब पर्यटन एवं पुरातत्व विभाग की निदेशक श्रीमती अमृत सिंह, एस.एस.पी. फतेहगढ़ साहिब डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल, महारानी प्रीति सिंह रियासत नाभा, एस.जी.पी.सी. के प्रतिनिधि और गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब के मैनेजर स.गुरदीप सिंह कंग, प्रसिद्ध वकील श्री एच.सी. अरोड़ा सहित एस.जी.पी.सी., पंजाब पर्यटन एवं पुरातत्व विभाग और दीवान टोडर मल्ल विरासती फाउंडेशन पंजाब के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X