लक्ष्य स्कूल ऑफ क्रिकेट अकादमी, कालका ने आज यहां खेले गए द्वितीय स्वर्गीय सुराधा रानी बॉयज अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट में टीम लिबरल्स, चंडीगढ़ को 8 विकेट से हराया। लक्ष्य स्कूल ऑफ क्रिकेट अकादमी, कालका के लक्ष्य चौधरी (68 रन और 2 विकेट) के हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किए गए। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम लिबरल्स, चंडीगढ़ ने 25 ओवर में 9 विकेट खोकर 184 रन बनाए। शौर्य भारद्वाज ने 42 रन, अस्मित राणा ने 3 रन, आर्यन अरोड़ा ने 26 रन और देवांश ने 17 रन बनाए।