Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

पंजाब पुलिस ने राजस्थान आधारित सुभाष सोहू की हत्या की गुत्थी सुलझाई, गिरफ्तार किए गए हथियार सप्लायर ही निकले हत्यारे

Updated on Tuesday, October 15, 2024 11:01 AM IST

हथियार सप्लायरों की गिरफ्तारी उपरांत की गई ठोस कार्रवाई से मिली बड़ी सफलता: डीजीपी गौरव यादव

एजीटीएफ पंजाब और एसएएस नगर पुलिस ने शुक्रवार को डेराबस्सी में हथियारों की खेप की सप्लाई करने जा रहे राजस्थान आधारित तीन हथियार सप्लायरों को किया था गिरफ्तार

इस हत्या को अंजाम देने में कुछ और व्यक्तियों की भूमिका भी सामने आ रही है : एसएसपी दीपक पारीक


चंडीगढ़/एसएएस नगर, 14 अक्टूबर - एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब ने एस.ए.एस. नगर पुलिस के साथ मिलकर किए गए एक संयुक्त ऑपरेशन के दौरान सुभाष उर्फ सोहू के दिन-दहाड़े हुए सनसनीखेज हत्या मामले में राजस्थान आधारित हथियार सप्लायर को गिरफ्तार कर इस गुत्थी को सुलझा लिया है। ज्ञात रहे कि इस साल 8 अक्टूबर को जोधपुर के संगरिया में दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सिर में पांच गोलियां मारकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी थी। यह जानकारी आज पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

उन्होंने कहा कि यह सफलता राजस्थान के जिला बलोतरा के रहने वाले तीन हथियार सप्लायरों भानु सिसोदिया, मोहम्मद आसिफ और अनिल कुमार की गिरफ्तारी से संबंधित बारीकी से की गई जांच और उनके पिछले संपर्कों की गहन छानबीन के बाद मिली है।

ज्ञात रहे कि उक्त हथियार सप्लायरों को आरोपी नवजोत सिंह उर्फ जोता सहित शुक्रवार को एजीटीएफ और एसएएस नगर पुलिस की टीमों द्वारा उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे डेराबस्सी में उसे दो पिस्तौल और आठ जिंदा कारतूसों की खेप सप्लाई करने जा रहे थे। आरोपी नवजोत उर्फ जोता विदेश स्थित हैंडलर पवितर (यूएसए) और मनजिंदर (फ्रांस) का मुख्य संचालक है और उस पर 21 से अधिक जघन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी चार आरोपी इस समय थाने डेराबस्सी में पुलिस रिमांड पर हैं और इस मामले की जांच की जा रही है।

उन्होंने आगे बताया कि मास्टरमाइंड भानु सिसोदिया ने फरवरी 2024 में अपने साथी अनिल लेगा की हत्या का बदला लेने के लिए हत्या की योजना बनाने का खुलासा किया है । उन्होंने आगे बताया कि आरोपी मोहम्मद आसिफ और अनिल कुमार ने इस अपराध को अंजाम देने में मुख्य भूमिका निभाई।

डीजीपी ने कहा कि इस मामले में और पूछताछ की जा रही है और आने वाले दिनों में और खुलासे होने की उम्मीद है।

प्रारंभिक जांच के बारे में अधिक जानकारी साझा करते हुए एसएसपी दीपक पारीक ने बताया कि राजस्थान के तीनों आरोपियों ने खुलासा किया है कि उन्होंने नवजोत सिंह जोता के साथ अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियारों के बदले 1 लाख रुपये या पंजाब में उनके लिए सुरक्षित ठिकाने उपलब्ध कराने का सौदा किया था। उन्होंने बताया कि ये हथियार उन्होंने मध्य प्रदेश से खरीदे थे।

उन्होंने आगे बताया कि इस हत्या को अंजाम देने में कुछ और व्यक्तियों की भूमिका सामने आ रही है और इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए राजस्थान पुलिस के साथ समन्वय किया जा रहा है।

इस संबंध में एफआईआर नंबर 313 के तहत थाना डेराबस्सी में आर्म्स एक्ट की धारा 25(6) और 25(7) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X