Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हेल्थ

More News

सहायता चैरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी ने ब्रेस्ट कैंसर वॉकथॉन का आयोजन किया, बड़ी संख्या में प्रतिभागी हुए शामिल

Updated on Friday, October 18, 2024 20:30 PM IST

अक्टूबर को ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता माह के रूप में मनाया जा रहा है

 

चंडीगढ़, 18 अक्टूबर, 2024: सहायता चैरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी ने ब्रेस्ट कैंसर (स्तन कैंसर) जागरूकता माह 2024 में, ‘पिंक अक्टूबर’अभियान के तहत ब्रेस्ट कैंसर वॉकथॉन का आयोजन किया। वॉकथॉन में 200 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। सभी ने ब्रेस्ट कैंसर को लेकर जागरूक होने का संदेश भी दिया।प्रतिभागियों ने तख्तियां पकड़ रखी थीं, जिन पर स्तन कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाने तथा इस रोग से बचाव के लिए सावधानियों के संदेश लिखे थे।

 

वॉकथॉन को मुख्य अतिथि डॉ. (प्रो.) सुष्मिता घोषाल, प्रोफेसर और हेड, डिपार्टमेंट ऑफ रेडियोथेरेपी एंड ऑन्कोलॉजी, पीजीआईएमईआर ने शोरूम नंबर 1, सेक्टर 17, चंडीगढ़ के बाहर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वॉकथॉन का समापन सेक्टर 17 के फाउंटेन प्लाजा में हुआ। प्लाजा में सहायता चैरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी की प्रेसिडेंट रेणु सहगल ने स्वागत भाषण में ‘पिंक अक्टूबर’की थीम और महत्व के बारे में सभी को विस्तार से बताया।

 

कैंसर पर जीत हासिल करने वाली रेणु सैगल ने कहा कि "विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा निर्धारित ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता माह का थीम है 'किसी को भी अकेले ब्रेस्ट कैंसर का सामना नहीं करना चाहिए'।"

 

वॉकथॉन में एनसीसी और एनएसएस के स्टूडेंट्स, कार्मेल एक्स-स्टूडेंट्स एसोसिएशन (सेसा) के सदस्य, टेस्टिंग एक्सपर्ट्स, रोटरी क्लब चंडीगढ़ मिडटाउन, इनर व्हील क्लब, रोटारैक्ट क्लब आदि के प्रतिनिधि शामिल हुए। उल्लेखनीय रूप से, ब्रेस्ट कैंसर सर्वाइवर महिलाएं भी वॉक में शामिल हुईं, जिन्होंने अपनी मजबूती का प्रदर्शन किया और वर्तमान में इस बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए आशा की किरण जगाई।

 

ब्रेस्ट कैंसर से बचाव के लिए स्वास्थ्य संबंधी सुझाव साझा करते हुए डॉ. घोषाल ने कहा कि "महिलाओं को एक बेहतर और हेल्दी वजन बनाए रखना चाहिए और संतुलित और पौष्टिक आहार लेना चाहिए। उन्हें शारीरिक रूप से सक्रिय रहना चाहिए और शराब और धूम्रपान से बचना चाहिए। महिलाओं को यथासंभव लंबे समय तक स्तनपान कराना चाहिए।"

 

इस कार्यक्रम में ब्रेस्ट कैंसर का जल्द पता लगाने के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। इसमें प्रतिभागियों और वक्ताओं ने समुदाय को नियमित रूप से स्तनों की स्वयं जांच करने और किसी भी तरह की अनियमितता या गांठ का संदेह होने पर डॉक्टर से सलाह लेने में संकोच न करने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

सहायता चैरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी के एडमिनिस्ट्रेटर अजय तुली ने कहा, "वॉकथॉन एक जबरदस्त रिमाइंडर है कि स्तन कैंसर के खिलाफ लड़ाई में सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है। हमें उम्मीद है कि आज का कार्यक्रम लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सक्रिय होने के लिए प्रेरित करेगा।"

 

तुली ने कहा कि "सहायता चैरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी कैंसर रोगियों की मदद करने और समुदाय में स्वास्थ्य और संपूर्ण तंदुरुस्ती को प्रोत्साहित करने के अपने मिशन के हिस्से के रूप में रोग की शुरुआत में ही पहचान और रोकथाम रणनीतियों की पक्षधारिता करने के लिए प्रतिबद्ध है।"

 

होम साइंस कॉलेज के स्टूडेंट्स द्वारा स्तन कैंसर जागरूकता पर एक नाटक प्रस्तुत किया गया। सर्टीफाइड ज़ुम्बा इंस्ट्रक्टर मांडवी शर्मा द्वारा एक ज़ुम्बा सेशन भी आयोजित किया गया।

Have something to say? Post your comment
फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया

: फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया

भारत में महिलाओं में होने वाले कैंसर में स्तन कैंसर सबसे आम; 60% मामलों में देर से होती है पहचान: डॉ. संदीप

: भारत में महिलाओं में होने वाले कैंसर में स्तन कैंसर सबसे आम; 60% मामलों में देर से होती है पहचान: डॉ. संदीप

वर्ल्ड हार्ट डे: डॉ. आर.के. जसवाल ने स्टेमी के इलाज के लिए समय पर और असरदार कदम उठाने की अहमियत बताई

: वर्ल्ड हार्ट डे: डॉ. आर.के. जसवाल ने स्टेमी के इलाज के लिए समय पर और असरदार कदम उठाने की अहमियत बताई

सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीनेशन अहम, कोकून हॉस्पिटल ने जागरूकता पर दिया जोर

: सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीनेशन अहम, कोकून हॉस्पिटल ने जागरूकता पर दिया जोर

क्रॉनिक टोटल ऑक्लुजन एंजियोप्लास्टी से 5 हृदय रोगियों को मिला नया जीवन

: क्रॉनिक टोटल ऑक्लुजन एंजियोप्लास्टी से 5 हृदय रोगियों को मिला नया जीवन

5–10 दिन से ज्यादा रहे मुंह का अल्सर? तुरंत कराएं जांच, वरना हो सकता है कैंसर

: 5–10 दिन से ज्यादा रहे मुंह का अल्सर? तुरंत कराएं जांच, वरना हो सकता है कैंसर

66 वर्षीय महिला को गंभीर हार्ट वाल्व लीकेज से मिली राहत, पारस हेल्थ पंचकूला में सफल माइट्राक्लिप प्रक्रिया

: 66 वर्षीय महिला को गंभीर हार्ट वाल्व लीकेज से मिली राहत, पारस हेल्थ पंचकूला में सफल माइट्राक्लिप प्रक्रिया

बदलती जीवन शैली,पोषण की कमी और बढ़ती उम्र के कारण बढ़ रहे हैं हड्डियों के रोग : प्रो. सतीश गंधर्व

: बदलती जीवन शैली,पोषण की कमी और बढ़ती उम्र के कारण बढ़ रहे हैं हड्डियों के रोग : प्रो. सतीश गंधर्व

आईवी क्लिनिक्स ने चंडीगढ़ और मोहाली में स्टेट-ऑफ-द-आर्ट डेंटल, स्किन और हेयर क्लिनिक्स लॉन्च किए

: आईवी क्लिनिक्स ने चंडीगढ़ और मोहाली में स्टेट-ऑफ-द-आर्ट डेंटल, स्किन और हेयर क्लिनिक्स लॉन्च किए

पार्क अस्पताल, मोहाली रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बना: डॉ भानु प्रताप सिंह

: पार्क अस्पताल, मोहाली रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बना: डॉ भानु प्रताप सिंह

X