Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हेल्थ

More News

भारत में महिलाओं में होने वाले कैंसर में स्तन कैंसर सबसे आम; 60% मामलों में देर से होती है पहचान: डॉ. संदीप

Updated on Saturday, October 10, 2026 16:58 PM IST

चंडीगढ़: विश्व स्तन कैंसर जागरूकता माह के अवसर पर पार्क हॉस्पिटल, मोहाली के वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञों के पैनल ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने स्तन कैंसर से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों को साझा करते हुए भारतीय महिलाओं में समय पर जांच और शुरुआती पहचान की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया।

मीडिया को संबोधित करते हुए डॉ. संदीप कुक्कड़, डायरेक्टर, मेडिकल ऑन्कोलॉजी ने कहा कि स्तन कैंसर महिलाओं में होने वाला सबसे आम कैंसर बनकर उभरा है। उन्होंने बताया, “दुनियाभर में हर साल लगभग 21 लाख महिलाएं स्तन कैंसर से प्रभावित होती हैं, जबकि भारत में हर साल करीब 1.90 लाख नए मामले सामने आते हैं।”

डॉ. (ब्रिगेडियर) हरिंदर पाल सिंह, डायरेक्टर, मेडिकल ऑन्कोलॉजी ने कहा कि यह बीमारी अब कम उम्र की महिलाओं को भी तेजी से प्रभावित कर रही है। उन्होंने बताया, “भारत में स्तन कैंसर के 60 प्रतिशत से अधिक मरीजों में बीमारी का पता उन्नत अवस्था में चलता है। इसका प्रमुख कारण जांच की कम दर और सामाजिक झिझक है।”

डॉ. विजय जागड़, सीनियर कंसल्टेंट, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी ने कहा, “भारत में महिलाओं में होने वाले कुल कैंसर मामलों में स्तन कैंसर की हिस्सेदारी 27 प्रतिशत है। स्तनों की स्वयं जांच और मैमोग्राफी जैसी सरल तकनीकों से बीमारी का शुरुआती चरण में पता लगाया जा सकता है। इसके बावजूद, सर्वेक्षणों के अनुसार, 75 प्रतिशत भारतीय महिलाएं जांच कराने से हिचकिचाती हैं।”

डॉ. अमन कुमार वैद और डॉ. नितिन बालाचंदर, कंसल्टेंट, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी ने भी इस बात पर जोर दिया कि शुरुआती चरण में बीमारी की पहचान होने से उपचार के बेहतर परिणाम मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

स्तन कैंसर जागरूकता माह के अवसर पर पार्क हॉस्पिटल्स के ग्रुप सीईओ (नॉर्थ) आशीष चड्ढा ने घोषणा की कि पार्क हॉस्पिटल, मोहाली में 31 अक्टूबर तक मैमोग्राफी जांच पर 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इसके साथ ही पीईटी-सीटी स्कैन मात्र ₹10,999 में उपलब्ध कराया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment
फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया

: फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया

वर्ल्ड हार्ट डे: डॉ. आर.के. जसवाल ने स्टेमी के इलाज के लिए समय पर और असरदार कदम उठाने की अहमियत बताई

: वर्ल्ड हार्ट डे: डॉ. आर.के. जसवाल ने स्टेमी के इलाज के लिए समय पर और असरदार कदम उठाने की अहमियत बताई

सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीनेशन अहम, कोकून हॉस्पिटल ने जागरूकता पर दिया जोर

: सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीनेशन अहम, कोकून हॉस्पिटल ने जागरूकता पर दिया जोर

क्रॉनिक टोटल ऑक्लुजन एंजियोप्लास्टी से 5 हृदय रोगियों को मिला नया जीवन

: क्रॉनिक टोटल ऑक्लुजन एंजियोप्लास्टी से 5 हृदय रोगियों को मिला नया जीवन

5–10 दिन से ज्यादा रहे मुंह का अल्सर? तुरंत कराएं जांच, वरना हो सकता है कैंसर

: 5–10 दिन से ज्यादा रहे मुंह का अल्सर? तुरंत कराएं जांच, वरना हो सकता है कैंसर

66 वर्षीय महिला को गंभीर हार्ट वाल्व लीकेज से मिली राहत, पारस हेल्थ पंचकूला में सफल माइट्राक्लिप प्रक्रिया

: 66 वर्षीय महिला को गंभीर हार्ट वाल्व लीकेज से मिली राहत, पारस हेल्थ पंचकूला में सफल माइट्राक्लिप प्रक्रिया

बदलती जीवन शैली,पोषण की कमी और बढ़ती उम्र के कारण बढ़ रहे हैं हड्डियों के रोग : प्रो. सतीश गंधर्व

: बदलती जीवन शैली,पोषण की कमी और बढ़ती उम्र के कारण बढ़ रहे हैं हड्डियों के रोग : प्रो. सतीश गंधर्व

आईवी क्लिनिक्स ने चंडीगढ़ और मोहाली में स्टेट-ऑफ-द-आर्ट डेंटल, स्किन और हेयर क्लिनिक्स लॉन्च किए

: आईवी क्लिनिक्स ने चंडीगढ़ और मोहाली में स्टेट-ऑफ-द-आर्ट डेंटल, स्किन और हेयर क्लिनिक्स लॉन्च किए

पार्क अस्पताल, मोहाली रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बना: डॉ भानु प्रताप सिंह

: पार्क अस्पताल, मोहाली रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बना: डॉ भानु प्रताप सिंह

3.35 करोड़ से अधिक भारतीय अस्थमा से पीड़ित: डॉ एसके गुप्ता

: 3.35 करोड़ से अधिक भारतीय अस्थमा से पीड़ित: डॉ एसके गुप्ता

X