Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हेल्थ

More News

बदलती जीवन शैली,पोषण की कमी और बढ़ती उम्र के कारण बढ़ रहे हैं हड्डियों के रोग : प्रो. सतीश गंधर्व

Updated on Thursday, July 16, 2026 08:56 AM IST

सुश्रुत जयंती पर एनआईए में निशुल्क बीएमडी जांच शिविर का आयोजन


शिविर में 150 से ज्यादा लोगों ने कराई बीएमडी जांच, चिकित्सकों ने खान-पान और जीवनशैली बदलने की दी सलाह


पंचकूला, 15 जुलाई - राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए) में शल्य चिकित्सक आचार्य सुश्रुत जयंती पर निशुल्क बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 150 से अधिक लोगों की हड्डियों की मजबूती की जांच कर उन्हें ऑस्टियोपोरोसिस और हड्डियों से जुड़ी अन्य समस्याओं के प्रति जागरूक किया गया।


आयुष मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) संजीव शर्मा तथा डीन प्रोफेसर गुलाब चंद पमनानी की मार्गदर्शन में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य आमजन को हड्डियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। इसी कड़ी में संस्थान के डीन इंचार्ज प्रोफेसर सतीश गंधर्व, प्रोफेसर प्रह्लाद रघु और डीएमएस डॉ. गौरव गर्ग ने शल्य चिकित्सक आचार्य सुश्रुत के चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्वलन के साथ शिविर का शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि कहा कि बदलती जीवनशैली, पोषण की कमी और बढ़ती उम्र के कारण हड्डियों से संबंधित रोग तेजी से बढ़ रहे हैं। समय पर बोन मिनरल डेंसिटी की जांच कर ऑस्टियोपोरोसिस जैसी गंभीर बीमारी की शुरुआती अवस्था में पहचान की जा सकती है, जिससे समय रहते उपचार संभव हो पाता है। उन्होंने लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित आहार लेने, पर्याप्त कैल्शियम और विटामिन-डी का सेवन करने तथा नियमित व्यायाम अपनाने का आह्वान किया।


डीएमएस डॉ. गौरव गर्ग ने कहा कि बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) जांच हड्डियों की गुणवत्ता और मजबूती का आकलन करने का प्रभावी माध्यम है। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान समय-समय पर ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर आमजन को रोगों की रोकथाम और स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रहा है।


शल्य तंत्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दुष्यंत परमार की देखरेख में 150 से ज्यादा लोगों की जांच की गई और हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए खान-पान, योग, व्यायाम और आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाने की सलाह दी गई।

 

Have something to say? Post your comment
फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया

: फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया

भारत में महिलाओं में होने वाले कैंसर में स्तन कैंसर सबसे आम; 60% मामलों में देर से होती है पहचान: डॉ. संदीप

: भारत में महिलाओं में होने वाले कैंसर में स्तन कैंसर सबसे आम; 60% मामलों में देर से होती है पहचान: डॉ. संदीप

वर्ल्ड हार्ट डे: डॉ. आर.के. जसवाल ने स्टेमी के इलाज के लिए समय पर और असरदार कदम उठाने की अहमियत बताई

: वर्ल्ड हार्ट डे: डॉ. आर.के. जसवाल ने स्टेमी के इलाज के लिए समय पर और असरदार कदम उठाने की अहमियत बताई

सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीनेशन अहम, कोकून हॉस्पिटल ने जागरूकता पर दिया जोर

: सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीनेशन अहम, कोकून हॉस्पिटल ने जागरूकता पर दिया जोर

क्रॉनिक टोटल ऑक्लुजन एंजियोप्लास्टी से 5 हृदय रोगियों को मिला नया जीवन

: क्रॉनिक टोटल ऑक्लुजन एंजियोप्लास्टी से 5 हृदय रोगियों को मिला नया जीवन

5–10 दिन से ज्यादा रहे मुंह का अल्सर? तुरंत कराएं जांच, वरना हो सकता है कैंसर

: 5–10 दिन से ज्यादा रहे मुंह का अल्सर? तुरंत कराएं जांच, वरना हो सकता है कैंसर

66 वर्षीय महिला को गंभीर हार्ट वाल्व लीकेज से मिली राहत, पारस हेल्थ पंचकूला में सफल माइट्राक्लिप प्रक्रिया

: 66 वर्षीय महिला को गंभीर हार्ट वाल्व लीकेज से मिली राहत, पारस हेल्थ पंचकूला में सफल माइट्राक्लिप प्रक्रिया

आईवी क्लिनिक्स ने चंडीगढ़ और मोहाली में स्टेट-ऑफ-द-आर्ट डेंटल, स्किन और हेयर क्लिनिक्स लॉन्च किए

: आईवी क्लिनिक्स ने चंडीगढ़ और मोहाली में स्टेट-ऑफ-द-आर्ट डेंटल, स्किन और हेयर क्लिनिक्स लॉन्च किए

पार्क अस्पताल, मोहाली रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बना: डॉ भानु प्रताप सिंह

: पार्क अस्पताल, मोहाली रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बना: डॉ भानु प्रताप सिंह

3.35 करोड़ से अधिक भारतीय अस्थमा से पीड़ित: डॉ एसके गुप्ता

: 3.35 करोड़ से अधिक भारतीय अस्थमा से पीड़ित: डॉ एसके गुप्ता

X