Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से पंजाब की चार विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव का कार्यक्रम जारी

Updated on Friday, October 18, 2024 10:37 AM IST

चंडीगढ़, 17 अक्टूबर - पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग ने पंजाब के चार निर्वाचन क्षेत्रों 10-डेरा बाबा नानक, 44-चब्बेवाल (एस.सी.), 84-गिद्दड़बाहा और 103-बरनाला के लिए उपचुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

अधिक जानकारी देते हुए सिबिन सी ने बताया कि चुनावों के लिए गजट अधिसूचना 18 अक्टूबर, 2024 को जारी की जाएगी और नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने बताया कि नामांकन भरने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर (शुक्रवार) होगी, और नामांकन पत्रों की जांच 28 अक्टूबर (सोमवार) को की जाएगी, जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर (बुधवार) है।

सिबिन सी ने बताया कि 13 नवंबर (बुधवार) को मतदान होगा और 23 नवंबर (शनिवार) को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। उपचुनाव संपन्न होने की अंतिम तिथि 25 नवंबर (सोमवार) है। उन्होंने बताया कि मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।

सिबिन सी ने बताया कि 18 अक्टूबर 2024 से 25 अक्टूबर 2024 तक सार्वजनिक छुट्टियों को छोड़कर, बाकी सभी निर्धारित दिनों में संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों के पास सुबह 11:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि नामांकन पत्र फॉर्म 2B में भरे जाने हैं। वर्णनीय है कि खाली फॉर्म संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के पास उपलब्ध हैं। टाइप किए गए नामांकन पत्र भी स्वीकार किए जाएंगे, बशर्ते वे निर्धारित प्रारूप में हों।

उन्होंने कहा कि तीसरे शनिवार यानी 19 अक्टूबर, 2024 को नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के तहत छुट्टी नहीं है। इसलिए 19 अक्टूबर, 2024 को नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी के पास भरे जा सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि 20 अक्टूबर, 2024 को रविवार होने के कारण नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के तहत छुट्टी रहेगी। इसलिए इस दिन नामांकन पत्र दाखिल नहीं किए जा सकेंगे।

मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 15 अक्टूबर, 2024 (मंगलवार) को उपचुनाव की घोषणा के साथ ही चार जिलों - गुरदासपुर, होशियारपुर, श्री मुक्तसर साहिब और बरनाला में आचार संहिता लागू हो गई है, जो कि चुनाव प्रक्रिया के संपन्न होने अर्थात 25 नवंबर, 2024 तक लागू रहेगी।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X