Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

खालसा कॉलेज ने खादी में उद्यमिता के अवसर और नशा मुक्ति पर जागरूकता सत्र आयोजित किया

Updated on Wednesday, October 16, 2024 15:28 PM IST

 

मोहाली 16 अक्टूबर 2024: खालसा कॉलेज (अमृतसर) टेक्नोलॉजी एंड बिज़नेस स्टडीज, फेज 3 ए, मोहाली में एक और जहां कॉलेज परिसर में एमएसएमई मंत्रालय के तहत खादी और ग्रामोद्योग आयोग के सहयोग से इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल द्वारा खादी में उद्यमिता के अवसर पर सत्र का आयोजन किया गया। वहीं दूसरी ओर समाज पर नशीली दवाओं के हानिकारक प्रभावों के बारे में विद्यार्थियों के लिए जागरूकता सत्र आयोजित करवाया।

 

इस मौके पर कॉलेज परिसर में श्री सुखविंदर सिंह (विपणन विशेषज्ञ) और अनिल आर्य (खादी प्रभारी) खादी और ग्रामोद्योग आयोग, एमएसएमई मंत्रालय (भारत सरकार) सेक्टर-22डी, चंडीगढ़, सोहन लाल सैनी, अध्यक्ष-क्षेत्रीय पंजाब खादी मंडल, खरड़ ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उनके साथ कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ हरीश कुमारी भी मौजूद थी। सुखविंदर सिंह ने खादी की समृद्ध विरासत, भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों और इच्छुक उद्यमियों के बीच खादी को आत्मनिर्भरता और सतत उद्यमिता के प्रतीक के रूप में बढ़ावा देना था।

 

कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियाँ हुईं जैसे गांधी और खादी विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता, योग सत्र, खादी पर प्रदर्शनी, वृक्षारोपण अभियान एवं स्वच्छता अभियान आयोजित की गई। उपस्थित गणमान्यों ने खादी की समृद्ध विरासत, भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में इसकी भूमिका पर भी प्रकाश डाला।

 

वहीं दूसरी ओर, समाज पर नशीली दवाओं की लत के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए दिशा महिला कल्याण ट्रस्ट, पंजाब ने नशीली दवाओं की लत: मानव जाति को नुकसान विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खालसा कॉलेज (अमृतसर) टेक्नोलॉजी एंड बिज़नेस स्टडीज, फेज 3 ए, मोहाली की प्रिंसिपल डॉ हरीश कुमारी; हरदीप कौर, प्रेसिडेंट, दिशा वीमेन वेलफेयर ट्रस्ट, पंजाब; सुरभि पराशर, सीजेएम कम सेक्रेटरी, डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज ऑथोरिटी; स्मृति धीर, एडिशनल मेंबर सेक्रेटरी, डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज ऑथोरिटी; मनजिंदर सिंह, मेंबर सेक्रेटरी, डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज ऑथोरिटी; रूपिंदर पाल कौर एडवोकेट, मेंबर एंड मीडिएटर डीएलएसए, मोहाली उपस्थित थे।

 

मनजिंदर सिंह ने नशीली दवाओं से संबंधित अपराधों के कानूनी निहितार्थ और कानूनी प्राधिकरण सेवा केंद्र की भूमिका के बारे में छात्रों को संबोधित किया। स्मृति धीर, अतिरिक्त पंजाब राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण, एसएएस नगर के अतिरिक्त सदस्य सचिव ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग के सामाजिक और मनोवैज्ञानिक प्रभाव पर चर्चा की। अंत में कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. हरीश कुमारी ने सभी गणमान्य व्यक्तियों म आभार व्यक्त किया।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X