Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

"साडे बुजुर्ग साडा माण" अभियान का जिला पटियाला से 23 अक्टूबर को होगा शुभारंभ: डॉ. बलजीत कौर

Updated on Tuesday, October 15, 2024 10:54 AM IST

राज्य भर में बुजुर्गों के स्वास्थ्य संबंधी कैंप लगाए जाएंगे

चंडीगढ़, 14 अक्टूबर - पंजाब सरकार द्वारा बुजुर्गों की भलाई और स्वास्थ्य देखभाल के लिए "साडे बुजुर्ग साडा माण" अभियान का शुभारंभ 23 अक्टूबर को जिला पटियाला से किया जाएगा। 1 अक्टूबर को मनाए गए अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस को समर्पित इस अभियान के दौरान पंजाब के हर जिले में बुजुर्गों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए विशेष स्वास्थ्य कैंपों का आयोजन किया जाएगा।

पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष अभियान के तहत बुजुर्गों की जेरियाट्रिक जांच, आंखों की जांच, चश्मों का वितरण और आंखों की सर्जरी सहित अन्य मुफ्त सेवाएं दी जाएंगी। इस मौके पर सीनियर सिटिजन कार्ड बनाए जाएंगे और वृद्धावस्था पेंशन के फॉर्म भी भरे जाएंगे।

कैबिनेट मंत्री ने बुजुर्गों से अपील करते हुए कहा कि वे इस अभियान का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए कैंपों में पहुंचना सुनिश्चित करें और अपनी स्वास्थ्य देखभाल संबंधी सहायता प्राप्त करें।

उन्होंने बताया कि पंजाब के विभिन्न जिलों में क्रमशः पटियाला में 23 अक्टूबर को, बठिंडा में 05 नवंबर को, फरीदकोट में 07 नवंबर को, श्री मुक्तसर साहिब में 08 नवंबर को, लुधियाना में 11 नवंबर को, जालंधर में 12 नवंबर को, कपूरथला में 13 नवंबर को, एस.ए.एस नगर (मोहाली) में 14 नवंबर को, फिरोजपुर में 20 नवंबर को, फाजिल्का में 21 नवंबर को, पठानकोट में 22 नवंबर को, 25 नवंबर को गुरदासपुर में, अमृतसर में 26 नवंबर को, तरनतारन में 27 नवंबर को, एस.बी.एस नगर में 28 नवंबर को, होशियारपुर में 29 नवंबर को, रूपनगर में 05 दिसंबर को और फतेहगढ़ साहिब में 09 दिसंबर को कैंपों का आयोजन किया जाएगा।

मंत्री ने आगे बताया कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार बुजुर्गों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है और उनकी स्वास्थ्य एवं अन्य समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X