मोहाली : सांझा मुलाजिम मंच, पुडा ( पंजाब शहरी योजना और विकास प्राधिकरण ) के नेतृत्व में गमाडा, सीटीपी, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड और ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संयुक्त रूप से को पुडा भवन, सेक्टर-62 में रामायण का पाठ रखा गया। पाठ का शुभारम्भ पुडा की मुख्य प्रशासक नीरू कत्याल गुप्ता, आईएएस द्वारा गत रोज पूजा के साथ किया गया।