Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हेल्थ

More News

महिलाओं में थायरॉइड समस्या : कारण, लक्षण और बचाव पर जागरूकता सेमिनार आयोजित

Updated on Sunday, January 26, 2025 11:51 AM IST

पुरुषों के मुकाबले महिलाएं थायरॉइड की समस्या से ज्यादा ग्रस्त : डा. गौरव पालिखे

पंचकूला, 25 जनवरी - महिलाओं में बढ़ती थायरॉइड समस्या उनके कारण, लक्षण और बचाव सम्बन्धी जागरूक करने के लिए आयोजित एक सेमिनार में पारस हेल्थ के सीनियर कंसल्टेंट एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डा. गौरव पालिखे ने बताया कि थायरॉइड विकार से बचने के लिए नियमित मेडिकल चेकअप जरूरी है। खासकर 35 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को और जिनके परिवार में यह समस्या रही हो। खून की जांच, टेस्ट, समय पर निदान में सहायक हो सकती हैं।

डा. गौरव ने बताया कि थायरॉइड, जो गर्दन में मौजूद एक छोटी ग्रंथि है, हमारे शरीर के मेटाबॉलिज्म और ऊर्जा संतुलन को नियंत्रित करती है। हालांकि यह समस्या किसी को भी हो सकती है, लेकिन महिलाओं में थायरॉइड विकार का खतरा पुरुषों की तुलना में 10 गुना अधिक होता है। उन्होंने बताया कि इसके पीछे मुख्य कारण महिलाओं के हार्मोनल बदलाव हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं में एस्ट्रोजन हार्मोन का उतार-चढ़ाव, खासकर गर्भावस्था, प्रसव और मेनोपॉज के दौरान, थायरॉइड ग्रंथि की कार्यप्रणाली को सीधे प्रभावित करता है। इसके अलावा, आनुवंशिकी भी एक अहम भूमिका निभाती है। जिन महिलाओं के परिवार में थायरॉइड की समस्या रही है, उनमें इसका खतरा अधिक होता है।

डा. गौरव ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को थायरॉइड हार्मोन के स्तर की नियमित जांच करानी चाहिए। असंतुलित थायरॉइड हार्मोन से मां और बच्चे दोनों को जटिलताएं हो सकती हैं। उन्होंने बताया कि थायरॉइड विकार के लक्षण अक्सर सामान्य जीवन के हिस्से जैसे लग सकते हैं, लेकिन इनमें अचानक वजन बढ़ना या घटना, थकान, बालों का झड़ना, मूड स्विंग और मासिक धर्म में अनियमितता शामिल हैं। इन लक्षणों को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है।

डा. गौरव ने बताया कि स्वस्थ आहार, नियमित व्यायाम और तनाव प्रबंधन थायरॉइड विकारों को रोकने में मदद कर सकते हैं। गंभीर मामलों में दवा या सर्जरी से इलाज संभव है। सही समय पर निदान और इलाज से जीवन की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है।

Have something to say? Post your comment
फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया

: फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया

भारत में महिलाओं में होने वाले कैंसर में स्तन कैंसर सबसे आम; 60% मामलों में देर से होती है पहचान: डॉ. संदीप

: भारत में महिलाओं में होने वाले कैंसर में स्तन कैंसर सबसे आम; 60% मामलों में देर से होती है पहचान: डॉ. संदीप

वर्ल्ड हार्ट डे: डॉ. आर.के. जसवाल ने स्टेमी के इलाज के लिए समय पर और असरदार कदम उठाने की अहमियत बताई

: वर्ल्ड हार्ट डे: डॉ. आर.के. जसवाल ने स्टेमी के इलाज के लिए समय पर और असरदार कदम उठाने की अहमियत बताई

सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीनेशन अहम, कोकून हॉस्पिटल ने जागरूकता पर दिया जोर

: सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीनेशन अहम, कोकून हॉस्पिटल ने जागरूकता पर दिया जोर

क्रॉनिक टोटल ऑक्लुजन एंजियोप्लास्टी से 5 हृदय रोगियों को मिला नया जीवन

: क्रॉनिक टोटल ऑक्लुजन एंजियोप्लास्टी से 5 हृदय रोगियों को मिला नया जीवन

5–10 दिन से ज्यादा रहे मुंह का अल्सर? तुरंत कराएं जांच, वरना हो सकता है कैंसर

: 5–10 दिन से ज्यादा रहे मुंह का अल्सर? तुरंत कराएं जांच, वरना हो सकता है कैंसर

66 वर्षीय महिला को गंभीर हार्ट वाल्व लीकेज से मिली राहत, पारस हेल्थ पंचकूला में सफल माइट्राक्लिप प्रक्रिया

: 66 वर्षीय महिला को गंभीर हार्ट वाल्व लीकेज से मिली राहत, पारस हेल्थ पंचकूला में सफल माइट्राक्लिप प्रक्रिया

बदलती जीवन शैली,पोषण की कमी और बढ़ती उम्र के कारण बढ़ रहे हैं हड्डियों के रोग : प्रो. सतीश गंधर्व

: बदलती जीवन शैली,पोषण की कमी और बढ़ती उम्र के कारण बढ़ रहे हैं हड्डियों के रोग : प्रो. सतीश गंधर्व

आईवी क्लिनिक्स ने चंडीगढ़ और मोहाली में स्टेट-ऑफ-द-आर्ट डेंटल, स्किन और हेयर क्लिनिक्स लॉन्च किए

: आईवी क्लिनिक्स ने चंडीगढ़ और मोहाली में स्टेट-ऑफ-द-आर्ट डेंटल, स्किन और हेयर क्लिनिक्स लॉन्च किए

पार्क अस्पताल, मोहाली रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बना: डॉ भानु प्रताप सिंह

: पार्क अस्पताल, मोहाली रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बना: डॉ भानु प्रताप सिंह

X