बीकेबीआईईटी में आज 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के छात्रों, शिक्षकों और अन्य अतिथियों ने भाग लिया। समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज के आरोहण के साथ हुई। इसके बाद एनसीसी कैडेट्स ने एक भव्य मार्चिंग पैरेड का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने अपने अनुशासन और संगठन का प्रदर्शन किया। पैरेड के दौरान, एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी, जिसे उपस्थित अतिथियों ने खड़े होकर सम्मानित किया। इसके बाद निदेशक डॉ. प्रसन्ना कुमार एस. एम. और जी.एम. कमर्शियल के.के पारीक ने भाषण दिया, जिसमें उन्होंनें देश के वीरों के बलिदान और संघर्षों के बारे में बताया। 1 राज सीटीआर एनसीसी पिलानी के तत्वावधान में बीटीटीआई और बीकेबीआईटी के एनसीसी कैडेटों ने एनसीसी आफिसर लेफ्टिनेंट धर्मेद्र और अनिल कुमार व तेजपाल सैनी के नेतृत्व में, स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी पर आधारित रोल टेकिंग सेशन भी आयोजित किए गए। इन सेशन्स में छात्रों ने स्वतंत्रता सेनानियों की भूमिका को जाना और उनके संघर्षों को समझने का प्रयास किया। इस अवसर पर बीकेबीआईईटी एनओ लेफ्टिनेंट अनिल कुमार ने कहा, "गणतंत्र दिवस हमें अपने देश के प्रति अपने कर्तव्यों को याद दिलाता है। हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्षों को कभी नहीं भूलना चाहिए और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।" इस अवसर प्राचार्य डॉ अनिल कुमार शर्मा , प्राचार्य कैप्टन जेपी सिंह, प्राचार्य डॉ विपिन कुमार और सभी शिक्षक गण और छात्र उपस्थित थे।