Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

पंजाब के बाल अधिकार आयोग द्वारा आवारा कुत्तों की समस्या पर गंभीर नोटिस, स्टरलाइजेशन के आदेश जारी

Updated on Monday, January 27, 2025 09:58 AM IST

चंडीगढ़, 24 जनवरी - पंजाब में आवारा कुत्तों द्वारा छोटे बच्चों को काटने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पंजाब राज्य बाल अधिकार आयोग ने गंभीर संज्ञान लिया है। आयोग के चेयरमैन कंवरदीप सिंह ने पंजाब के स्थानीय निकाय और ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के प्रशासनिक सचिवों को आदेश दिए हैं कि राज्य के सभी शहरों में आवारा कुत्तों की गिनती करवाकर जल्द से जल्द उनकी स्टरलाइजेशन करवाई जाए।

इस संबंधी जानकारी देते हुए आयोग के चेयरमैन ने बताया कि मीडिया के माध्यम से आवारा कुत्तों द्वारा बच्चों पर हो रहे हमलों की घटनाएं सामने आ रही हैं। आयोग ने बच्चों के साथ हो रही इन घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की है और इस मामले में स्वतः संज्ञान (सुओ-मोटो) लिया है।

चेयरमैन ने बताया कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लुधियाना के निकट स्थित हसनपुर गांव में एक सप्ताह के भीतर दो बच्चों को आवारा कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला। इसके अलावा, पंजाब के विभिन्न स्थानों जैसे मोहाली, जीरकपुर, अमृतसर, माछीवाड़ा साहिब और नाभा में भी ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जो कि गंभीर चिंता का विषय हैं।

चेयरमैन कंवरदीप सिंह ने स्थानीय निकाय और ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के प्रशासनिक सचिवों को पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि भारत सरकार के पशुपालन और डेयरी विकास विभाग द्वारा 10 मार्च 2023 को जारी एनिमल बर्थ कंट्रोल रूल्स 2023 के तहत आवारा कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए तुरंत कार्रवाई की जाए। इससे न केवल कुत्तों की संख्या में कमी आएगी बल्कि बच्चों पर कुत्तों के हमलों की घटनाओं को भी रोका जा सकेगा।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X