Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

फीचर्स

More News

लाइव सिंगिंग परफॉर्मेंस में बप्पी लाहिड़ी को दी गई श्रद्धांजलि, सदाबहार गीतों से श्रोताओं का मन मोह लिया

Updated on Thursday, January 23, 2025 10:21 AM IST

चंडीगढ़, 22 जनवरी 2025: संगीतमाला कल्चरल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा प्रसिद्ध संगीतकार और गायक बप्पी लाहिड़ी को श्रद्धांजलि देने के लिए एक भव्य लाइव संगीत कार्यक्रम का आयोजन टैगोर थिएटर में किया गया। सोसाइटी के चेयरमैन अरूप ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में शौक़ीन गायकों ने बप्पी दा के सदाबहार गीतों की प्रस्तुति दी और श्रोताओं को संगीतमय शाम का आनंद दिलाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि के तौर पर धारा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के प्रेसिडेंट सुशील धारा ने शिरकत की। इस दौरान उनके साथ बीडी शर्मा व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। जिसके बाद स्कूल की छात्रा आराध्या ने गणेश वंदना पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच का संचालन कंचन भल्ला ने बखूबी किया।

कार्यक्रम के दौरान शौक़ीन गायकों ने बप्पी लाहिड़ी द्वारा गाए गए लगभग 30 गानों की प्रस्तुति दी। अरूप ठाकुर और शारदा ओझा ने "दिल में हो तुम" गाने पर अपनी प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। आर्यन और अखिल ने "आई एम ए डिस्को डांसर" गीत पर जोशीला परफॉर्मेंस दिया, जिसमें कोरस टीम (आशी, याशी, शिवानी और संगीता) ने उनका साथ दिया। गायक सिया राम ने "हम बंदे हैं प्यार के" गीत गाकर श्रोताओं को भावविभोर किया। टोनी बाबा ने "मितवा भूल न जाना" गाने से श्रोताओं का दिल जीत लिया। वहीं, गुरदेव सिंह ने "पग घुंघरू बांध मीरा नाची थी" गीत गाकर पुरानी यादों को ताजा कर दिया। इसके अलावा सुरेंद्र कक्कड़ और याशी ने "मुझे नौ लाखा मंगवा दे" गाने की शानदार प्रस्तुति दी। नरेश कुमार सैनी और सुनीता दुआ ने "अंगना में बाबा" गीत पर नृत्य और गायन का संयोजन किया। "कोई यहां नाचे नाचे" गीत पर आशी और कौर की प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम में आर.सी. दास, संगीता नागपाल, कुमार समंथ, पुनिता वर्मा, रानी सुमन,तरसेम राज, दीपक भटनागर, इंदु, संजय बक्शी, पीयूष, पुष्पा सक्सेना, इंदु, रिपु दमन, लिली गुप्ता और जगत सिंह, प्रदीप कुमार, नरेश, संजीत, सुनीता दीवान, शिवानी दुआ, आशा, बलविंदर लूथरा, सीमा, पूनम डोगरा, चिरंजीत कौर, आशी जैसे गायकों ने अपनी अद्भुत प्रस्तुतियों से शाम को संगीतमय बना दिया।

मुख्यातिथि सुशील धारा ने कहा कि बप्पी लाहिड़ी का संगीत भारतीय सिनेमा का अमूल्य हिस्सा है। यह आयोजन उनकी संगीत धरोहर को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास है। मैं आयोजकों और सभी प्रतिभागियों को बधाई देती हूं। यह एक यादगार शाम रही।"

आयोजक अरूप ठाकुर ने कहा कि यह कार्यक्रम बप्पी लाहिड़ी जी को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है। उनके गाने हर पीढ़ी को प्रेरित करते हैं, और उनका संगीत हमेशा अमर रहेगा। हमें गर्व है कि हमारे कलाकारों ने उनके गीतों को इतनी खूबसूरती से प्रस्तुत किया।"

Have something to say? Post your comment
शरीर को सुखी कैसे रखें - डॉक्टर सुखराज सिंह

: शरीर को सुखी कैसे रखें - डॉक्टर सुखराज सिंह

गीतकार और गायक राज काकड़ा की पहली पुस्तक ‘पैंडा: इश्क-ए-मजाज़ी से इश्क-ए-हकीकी तक’ का पंजाबी लेखक सभा ने किया लोकार्पण

: गीतकार और गायक राज काकड़ा की पहली पुस्तक ‘पैंडा: इश्क-ए-मजाज़ी से इश्क-ए-हकीकी तक’ का पंजाबी लेखक सभा ने किया लोकार्पण

‘हार्टस्ट्रॉन्ग’ से समझें सेहत की असली ताकत

: ‘हार्टस्ट्रॉन्ग’ से समझें सेहत की असली ताकत

वुमानी ने अपनी दूसरी वर्षगांठ पर पहली पुस्तक ‘वुमानी की कहानियाँ’ का किया भव्य विमोचन

: वुमानी ने अपनी दूसरी वर्षगांठ पर पहली पुस्तक ‘वुमानी की कहानियाँ’ का किया भव्य विमोचन

X (Twitter) से MP4 फ़ॉर्मेट में वीडियो कैसे डाउनलोड करें

: X (Twitter) से MP4 फ़ॉर्मेट में वीडियो कैसे डाउनलोड करें

17वां निशुल्क ज्योतिष परामर्श कैम्प 04 जनवरी, 2026 को होटल क्लेरियन इन जीरकपुर में

: 17वां निशुल्क ज्योतिष परामर्श कैम्प 04 जनवरी, 2026 को होटल क्लेरियन इन जीरकपुर में

'आत्म बोध से विश्व बोध' विचार विमर्श के साथ हुआ कुसुम धीमान की पुस्तक 'विचारमंजरी' का विमोचन-

: 'आत्म बोध से विश्व बोध' विचार विमर्श के साथ हुआ कुसुम धीमान की पुस्तक 'विचारमंजरी' का विमोचन-

‘तुलसीदास की नायिकाएं’: शास्त्रीय नृत्य व आध्यात्मिकता का भव्य संगम

: ‘तुलसीदास की नायिकाएं’: शास्त्रीय नृत्य व आध्यात्मिकता का भव्य संगम

माधव सेतिया की पुस्तक ‘पंजाब म्यूजिकल’ का विमोचन हुआ

: माधव सेतिया की पुस्तक ‘पंजाब म्यूजिकल’ का विमोचन हुआ

प्राचीन कला केन्द्र की 308वीं मासिक बैठक में हरभजन सिंह धारीवाल का जोरदार पखावज वादन

: प्राचीन कला केन्द्र की 308वीं मासिक बैठक में हरभजन सिंह धारीवाल का जोरदार पखावज वादन

X