Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हेल्थ

More News

स्ट्रोक को नजरअंदाज करना हो सकता है घातक: डा. संदीप शर्मा

Updated on Tuesday, January 28, 2025 20:33 PM IST

ग्रेशियन-पार्क अस्पताल में इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी मरीजों के लिए सफल फॉलो-अप मीट

स्ट्रोक के इलाज में क्रांतिकारी साबित हो रही है मैकेनिकल थ्रोम्बेक्टॉमी तकनीक: डा. संदीप शर्मा

मोहाली, 28 जनवरी - ग्रेशियन-पार्क अस्पताल के न्यूरोलॉजिस्ट डा. संदीप शर्मा ने कहा कि स्ट्रोक जैसी गंभीर स्थिति को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। उन्होंने कहा कि मस्तिष्क संबंधी किसी भी समस्या पर समय रहते ध्यान न देने से लकवा जैसी गंभीर बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। आज हॉस्पिटल में आईआर फैसिलिटीज के सहयोग से एक विशेष पोस्ट-ऑपरेटिव फॉलो-अप कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व प्रसिद्ध इंटरवेंशनल रेडियोलॉजिस्ट डॉ. संदीप शर्मा ने किया।

डा. शर्मा ने बताया कि आधुनिक तकनीकों के चलते अब स्ट्रोक के मरीजों का सफल इलाज संभव है। उन्होंने विशेष रूप से मैकेनिकल थ्रोम्बेक्टॉमी तकनीक का जिक्र करते हुए कहा कि यह विधि न केवल स्ट्रोक बल्कि मस्तिष्क से जुड़ी कई अन्य समस्याओं के इलाज में भी बेहद प्रभावी है। यह तकनीक मरीजों को बिना किसी सर्जिकल कट के राहत देती है।

डा शर्मा ने बताया कि मैकेनिकल थ्रोम्बेक्टॉमी तकनीक में किसी भी प्रकार की सर्जरी की जरूरत नहीं होती। इस विधि के जरिए मस्तिष्क की ब्लॉक नसों को खोलकर रक्त प्रवाह को सामान्य किया जा सकता है। यह प्रक्रिया किफायती होने के साथ-साथ मरीजों के लिए सुरक्षित और प्रभावी है। उन्होंने कहा कि यह तकनीक लकवे के अटैक से बचाने और नस फटने की स्थिति को नियंत्रित करने में भी मददगार है।

डा. संदीप शर्मा ने हाल ही में इलाज किए गए एक मरीज का उदाहरण देते हुए बताया कि 35 वर्षीय महिला, जो बेहोशी की हालत में उनके पास लाई गई थी और जिसके शरीर का दाहिना हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया था, को इस तकनीक की मदद से पूरी तरह ठीक कर दिया गया। उन्होंने बताया कि महिला के मस्तिष्क की ब्लॉक नस से थक्का हटाकर रक्त प्रवाह को सामान्य किया गया, और अब वह पूरी तरह स्वस्थ है।

डा. शर्मा ने कहा कि ग्रेसियन पार्क अस्पताल की टीम का मुख्य उद्देश्य मरीजों को उनकी सामान्य जिंदगी में वापस लाना है। अस्पताल की टीम मरीजों के साथ पूरी दया और संवेदनशीलता के साथ व्यवहार करती है, जिससे मरीजों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे तेजी से स्वस्थ हो पाते हैं।

डा. शर्मा ने लोगों से अपील की कि मस्तिष्क या मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें। समय पर जांच और सही इलाज से गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमारा मिशन है हर मरीज को स्वस्थ और सामान्य जीवन प्रदान करना है।

Have something to say? Post your comment
फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया

: फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया

भारत में महिलाओं में होने वाले कैंसर में स्तन कैंसर सबसे आम; 60% मामलों में देर से होती है पहचान: डॉ. संदीप

: भारत में महिलाओं में होने वाले कैंसर में स्तन कैंसर सबसे आम; 60% मामलों में देर से होती है पहचान: डॉ. संदीप

वर्ल्ड हार्ट डे: डॉ. आर.के. जसवाल ने स्टेमी के इलाज के लिए समय पर और असरदार कदम उठाने की अहमियत बताई

: वर्ल्ड हार्ट डे: डॉ. आर.के. जसवाल ने स्टेमी के इलाज के लिए समय पर और असरदार कदम उठाने की अहमियत बताई

सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीनेशन अहम, कोकून हॉस्पिटल ने जागरूकता पर दिया जोर

: सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीनेशन अहम, कोकून हॉस्पिटल ने जागरूकता पर दिया जोर

क्रॉनिक टोटल ऑक्लुजन एंजियोप्लास्टी से 5 हृदय रोगियों को मिला नया जीवन

: क्रॉनिक टोटल ऑक्लुजन एंजियोप्लास्टी से 5 हृदय रोगियों को मिला नया जीवन

5–10 दिन से ज्यादा रहे मुंह का अल्सर? तुरंत कराएं जांच, वरना हो सकता है कैंसर

: 5–10 दिन से ज्यादा रहे मुंह का अल्सर? तुरंत कराएं जांच, वरना हो सकता है कैंसर

66 वर्षीय महिला को गंभीर हार्ट वाल्व लीकेज से मिली राहत, पारस हेल्थ पंचकूला में सफल माइट्राक्लिप प्रक्रिया

: 66 वर्षीय महिला को गंभीर हार्ट वाल्व लीकेज से मिली राहत, पारस हेल्थ पंचकूला में सफल माइट्राक्लिप प्रक्रिया

बदलती जीवन शैली,पोषण की कमी और बढ़ती उम्र के कारण बढ़ रहे हैं हड्डियों के रोग : प्रो. सतीश गंधर्व

: बदलती जीवन शैली,पोषण की कमी और बढ़ती उम्र के कारण बढ़ रहे हैं हड्डियों के रोग : प्रो. सतीश गंधर्व

आईवी क्लिनिक्स ने चंडीगढ़ और मोहाली में स्टेट-ऑफ-द-आर्ट डेंटल, स्किन और हेयर क्लिनिक्स लॉन्च किए

: आईवी क्लिनिक्स ने चंडीगढ़ और मोहाली में स्टेट-ऑफ-द-आर्ट डेंटल, स्किन और हेयर क्लिनिक्स लॉन्च किए

पार्क अस्पताल, मोहाली रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बना: डॉ भानु प्रताप सिंह

: पार्क अस्पताल, मोहाली रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बना: डॉ भानु प्रताप सिंह

X