Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

बिजनेस

More News

13+ बिलियन यूरो की यूरोपीय संघ होम टेक्सटाइल मार्किट में ट्राइडेंट ग्रुप अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए अग्रसर

Updated on Tuesday, January 28, 2025 10:08 AM IST

पंजाब 27 जनवरी 2025 - $2 बिलियन अमेरिकी डॉलर की वैश्विक होम टेक्सटाइल निर्माता “ट्राइडेंट ग्रुप” (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज 521064), सस्टेनेबल बेड और बाथ लिनेन पर ध्यान केंद्रित करते हुए 13 बिलियन यूरो + की यूरोपीय संघ के होम टेक्सटाइल बाज़ार में अपनी उपस्थिति और विस्तार करने के लिए तैयार है। कंपनी ने हाल ही में जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में घरेलू और अनुबंध वस्त्रों के लिए सबसे बड़ी अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी “हेमटेक्स्टिल 2025” में अपने नवीनतम संग्रह की एक विस्तृत श्रृंखला का प्रदर्शन किया।

हेमटेक्स्टिल 2025 में भारत की भागीदारी का उद्घाटन केंद्रीय कपड़ा मंत्री माननीय श्री गिरिराज सिंह ने किया, जिन्होंने ट्राइडेंट के पेविलियन का भी दौरा किया और वैश्विक होम टेक्सटाइल उद्योग में भारत की उत्कृष्टता को प्रदर्शित करने की प्रतिबद्धता के लिए समूह की सराहना की।

"होम टेक्सटाइल के लिए यूरोपीय बाजार लगभग €13 बिलियन यूरो का है, और यूरोपीय संघ से हमारा वर्तमान निर्यात योगदान कुल 60% विदेशी निर्यात में से लगभग 5.37% है। यह हमारे लिए इस बाजार की क्षमता के विस्तार करने और भविष्य में अपना हिस्सा बढ़ाने का एक बड़ा अवसर प्रस्तुत करता है। यूरोपीय होम टेक्सटाइल ग्राहकों की सबसे बड़ी अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी “हेमटेक्स्टिल 2025” में हमारी भागीदारी - इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि हम यूरोपीय संघ के खुदरा विक्रेताओं और उपभोक्ताओं के लिए अपने नवीनतम सस्टेनेबल बेड और बाथ लिनेन संग्रह का प्रदर्शन करते हैं," ट्राइडेंट लिमिटेड के ग्रुप सीईओ श्री समीर जोशीपुरा ने कहा।

ट्राइडेंट समूह की हेमटेक्स्टिल प्रस्तुति, जिसका विषय "सस्टेनेबिलिटी इन फोकस" था, ने पारंपरिक शिल्प कौशल, आधुनिक डिजाइन और सस्टेनेबल नवाचार को मिश्रित करने वाले बेड और बाथ लिनेन संग्रहों पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम ने सस्टेनेबल उत्पाद विकास में ट्राइडेंट के विस्तार को भी चिह्नित किया, जिसमें विविध ग्राहक खंडों की उभरती जरूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किए गए पर्यावरण के अनुकूल उत्पादों का एक पोर्टफोलियो शामिल है।

बाथ लिनन कलेक्शन में कई थीम शामिल हैं, जिसमें सॉलिड थीम के साथ एवर इको, परफॉरमेंस, सिग्नेचर सेलेक्ट, एक्सक्लूसिव ट्राइडेंट, मिलांज और बी अवर गेस्ट जैसी श्रेणियां शामिल हैं। फैशन थीम में प्लांटोपिया, विलियम मॉरिस (विलियम मॉरिस डिज़ाइन से प्रेरित), बी अवर गेस्ट, सबटल एक्सेंट्स और मिलांज जैसी श्रेणियां शामिल हैं। कंपनी मून एंड बैक नामक बच्चों का संग्रह और बीच कलेक्शन भी पेश करती है। शीटिंग संग्रह में कई ब्रांड शामिल हैं, जिनमें इकरू कलेक्टिव, बी अवर गेस्ट, एवर इको , मिलांज और एक्सक्लूसिवली ट्राइडेंट शामिल हैं।

ट्राइडेंट ग्रुप ने प्रतिष्ठित मान्यताएँ अर्जित की हैं, जिसमें अमेरिकन सोसाइटी फॉर क्वालिटी (ASQ) द्वारा टी.क्यू.एम् पहल, इसकी गुणवत्ता प्रयोगशाला के लिए एन.ऐ.बी.एल (NABL) मान्यता और इसके बाथ लिनन व्यवसाय के लिए इंटरटेक प्रमाणन शामिल हैं, जो प्रीमियम और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद देने के लिए ट्राइडेंट की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। ये मान्यताएँ गुणवत्ता और नवाचार पर ट्राइडेंट के फोकस को रेखांकित करती हैं, जो यूरोपीय संघ के खुदरा विक्रेताओं और उपभोक्ताओं के साथ विश्वास को बढ़ाती हैं। ट्राइडेंट लिमिटेड एक भारतीय वैश्विक कंपनी है - जो एकीकृत कपड़ा (यार्न, बाथ और बेड लिनन) कागज (गेहूं के भूसे पर आधारित) और रसायन निर्माता है।

 

Have something to say? Post your comment
एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

: एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

: 82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

: सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

: होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

: भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

: उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

: एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

: ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

: गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

: आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

X