Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

रोटरी, मोहाली द्वारा आयोजित रोटरी उत्सव में प्रतिभावान लोगों को प्लेटफॉर्म प्रदान किया गया

Updated on Saturday, January 25, 2025 17:31 PM IST

• डिज्नी + हॉटस्टार पर ‘पावर ऑफ पांच’फेम अभिनेता जयवीर जुनेजा ने पूरे आयोजन को प्रतिष्ठा प्रदान की

 

• मुंबई के फिल्म निर्माता परमजीत सिंह, पंजाब के निर्माता दलजीत मुनक और पंजाब की सेलिब्रिटी डिजाइनर अर्शप्रीत आहलूवालिया भी मौजूद रहे

 

• सामाजिक पहलों के लिए फंड्स जुटाने के लिए रोटरी उत्सव 26 जनवरी तक जारी रहेगा

 

मोहाली (दप्पड़), 25 जनवरी, 2025: रोटरी क्लब, सेक्टर 70 मोहाली द्वारा आयोजित रोटरी उत्सव 2025 की शुरुआत चंडीगढ़ राजधानी क्षेत्र के मोहाली जिले के दप्पड़ स्थित डिप्लास्ट ट्रीहाउस फार्म, में एक रोमांचक टैलेंट हंट प्रतियोगिता के साथ हुई। इस दौरान अपने अपने फन में माहिर प्रतियोगियों ने गायन, नृत्य, मिमिक्री, कविता और अन्य क्षेत्रों में अपने कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर था, जिससे वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें और इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के विशेषज्ञों की नजरों में आ सकें।

 

इस कार्यक्रम में मौजूद विशेष अतिथियों में डिज्नी+ हॉटस्टार की सीरीज़ 'पावर ऑफ पांच' के नई सनसनी जयवीर जुनेजा और मुंबई के निर्माता परमजीत सिंह शामिल थे। 'निर्णायक पैनल' में दलजीत सिंह मुनक शामिल थे, जो एक प्रसिद्ध फिल्म निर्माता हैं, जिन्होंने पॉलीवुड, बॉलीवुड और यहां तक कि हॉलीवुड फिल्मों का निर्माण किया है और अर्शप्रीत अहलूवालिया, प्रसिद्ध बॉलीवुड फैशन डिजाइनर भी पैनल में मौजूद थी। विजेताओं को रोमांचक नकद पुरस्कार दिए गए। 

 

रोटरी उत्सव में एक और महत्वपूर्ण कार्यक्रम 26 जनवरी, 2025 को रोटरी स्टार्ट-अप कॉन्क्लेव है, जिसमें इंडस्ट्री लीडर्स, आंत्रप्रेन्योर्स और इनोवेटर्स जैसे प्रमुख स्पीकर्स शामिल होंगे, जो नई और उभरती प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे और उन्हें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सशक्त बनाएंगे।

 

रोटरी उत्सव 2025 के दौरान सांस्कृतिक गतिविधियां और एक फूड फेस्टिवल होगा। इसका उद्देश्य न केवल कम्युनिटी, फूड और मनोरंजन का जश्न मनाना है, बल्कि कई महत्वपूर्ण सामाजिक पहलों का समर्थन करना भी है। इनमें सुविधाओं से वंचित बच्चों के लिए एजुकेशनल स्कॉलरशिप्स, हेल्थकेयर प्रोग्राम्स, महिला सशक्तिकरण और रोटरी वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर की अपग्रेडिंग शामिल है।

 

डिज्नी+ हॉटस्टार पर वेब सीरीज 'पावर ऑफ पांच' में रणवीर देओल का किरदार निभा रहे जयवीर जुनेजा ने अन्य सेलिब्रिटी मेहमानों के साथ मीडिया से बातचीत की। जयवीर जुनेजा जो एक फिल्म में मुख्य भूमिका में भी आ रहे हैं, ने कहा कि "इस तरह के बेहतरीन प्लेटफॉर्म भारत के साथ-साथ उत्तरी भारत की इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए प्रतिभाओं की पहचान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है - मुख्य रूप से पंजाबी फिल्मों में उनको काफी मौके मिलेंगे। पंजाबी फिल्मों ने एक लंबा सफर तय किया है और अपने लिए एक खास और अलग जगह बनाई है।"

 

मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में एक प्रसिद्ध व्यक्तित्व परमजीत सिंह ने कहा कि "प्रतिभाशाली कलाकारों को दिए गए प्लेटफॉर्म ने उन्हें आत्मविश्वास हासिल करने और उनके पोर्टफोलियो में इजाफा करने में मदद की।" 

 

दलजीत सिंह मुनक जिन्होंने 'द लास्ट किंग ऑफ इंडिया' और 'एनाटॉमी ऑफ द वॉरियर' जैसी इंटरनेशनल फिल्मों का निर्माण किया है, ने प्रतिभा खोज पहल के लिए रोटरी की सराहना की। उन्होंने कहा, "इस तरह की आयोजन क्रिएटिव और नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका देते हैं।" 

 

लखविंदर वडाली, जस्सी गिल, वामिका गब्बी, शमिता शेट्टी, अपारशक्ति खुराना, एमी विर्क, रंजीत बावा और कई अन्य मशहूर हस्तियों के लिए डिज़ाइन करने वाली फैशन डिज़ाइनर अर्शप्रीत अहलूवालिया ने कहा कि यह कार्यक्रम समय की मांग है और इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री कई तरह के नए रोजगार के अवसर प्रदान करता है और ये पहलू ध्यान में रखना चाहिए कि कॉस्ट्यूम डिज़ाइनिंग फिल्मों के सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक है।

 

इन प्रमुख कार्यक्रमों के अलावा, इस कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण एक वाइब्रेंट शॉपिंग कार्निवल होगा, जिसमें हस्तशिल्प और आभूषणों से लेकर घर के बने अचार तक की अनूठी वस्तुओं की एक विविधतापूर्ण सीरीज़ पेश की जाएगी। इस कार्यक्रम में एक आर्ट एग्जीबिशन और फ़ोटोग्राफ़ी एग्जीबिशन भी आयोजित की गई। परिवारों के लिए, बच्चों की बहुत सारी गतिविधियां भी आयोजित की गई हैं, और सीखने में रुचि रखने वालों के लिए, आंत्रप्रेन्योरशिप वर्कशॉप्स होंगी। 

 

उल्लेखनीय है कि इस आयोजन को डिप्लास्ट, इनोवेशन मिशन, पंजाब, मास्टरट्रस्ट, टाइनोर, टॉर्क, चंडीगढ़ विद्या ज्योति एडुवर्सिटी, होमक्राफ्टेड, पंजाब एंजल्स नेटवर्क, एलपीयू, उजी, ईकेएम, मार्वल, डीसीए, इंटेलेक्ट ज्यूरिस लॉ ऑफिस, सीबीएल, नोवाकॉम, हैरिसन्स, जेएएल, एमराल्ड एवं कई अन्य से सपोर्ट प्राप्त है।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X