Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

फीचर्स

More News

इंटरनेशनल आर्ट एग्जीबिशन "विंटर वाइब्स" का आयोजन 31 जनवरी तक

Updated on Wednesday, January 29, 2025 09:40 AM IST

42 कलाकारों के 82 आर्टवर्क्स के साथ मोहाली में सांस्कृतिक रंगों की बौछार

मोहाली, 28 जनवरी 2025- फेज-9, मोहाली में आर्टिस्ट्स गिल्ड अजीतगढ़ द्वारा आयोजित इंटरनेशनल आर्ट एग्जीबिशन - "विंटर वाइब्स: रंग कभी बूढ़े नहीं होते" कला प्रेमियों के लिए एक शानदार अनुभव लेकर आई है। यह एग्जीबिशन 31 जनवरी तक खुली रहेगी।

एग्जीबिशन का उद्घाटन प्रसिद्ध आर्ट कनॉइसौर शमशेर कौर और वरिष्ठ पत्रकार, कवि, लेखक एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. राजकुमार मलिक ने किया। इसमें भारत, नेपाल, मॉरीशियस, जर्मनी और कनाडा के 42 कलाकारों के 82 कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं। इन कलाकारों की आयु 5 वर्ष से लेकर 78 वर्ष तक है, जो कला की विविधता और रंगों की समयहीनता को दर्शाती हैं।

एग्जीबिशन में जूनियर कलाकारों की भी भागीदारी विशेष आकर्षण है। पांच वर्षीय सम्राट गिल के आर्टवर्क भी यहां प्रदर्शित किए गए हैं। छोटे बच्चों को इस मंच से जोड़ने का उद्देश्य युवा पीढ़ी में कला के प्रति रुचि और समझ को विकसित करना है।

एग्जीबिशन में विभिन्न प्रकार की कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं, जिनमें सेरेमिक टाइल्स पर योग की मुद्राओं की पेंटिंग्स, स्कल्पचर्स, नेचर और इमारतों की तस्वीरें, मिक्स मीडिया तकनीक पर आधारित आर्टवर्क्स और पज़ल्स सीरीज "पज़ल्स 1 और 2" शामिल हैं।

एग्जीबिशन में जर्मनी में रहने वाले भारतीय कलाकार की पेंटिंग्स विशेष रूप से ध्यान आकर्षित करती हैं, जो जीवन की विविध अवस्थाओं को खूबसूरती से चित्रित करती हैं। नेपाली कलाकार की कृति तनाव से बाहर निकलने का मार्ग दिखाती है, जबकि वरिष्ठ छायाकार की तस्वीरें जीवन के रंगों को जीवंत बनाती हैं। इसके अलावा, गैलरी के मालिक मलकीत सिंह द्वारा 1976 में ग्रामीण जीवन पर आधारित दुर्लभ कृतियां प्रदर्शित की गई हैं, जो बीते समय की झलक पेश करती हैं। इन सभी कलाकृतियों ने कला प्रेमियों के लिए एग्जीबिशन को और भी खास बना दिया है।

इतना ही नही, एग्जीबिशन में सेल्फ टॉट आर्टिस्ट्स भी भाग ले रहे हैं।

यह एग्जीबिशन कला के माध्यम से सांस्कृतिक विविधता और सौंदर्य का उत्सव मनाती है। यह कला प्रेमियों और उत्साही दर्शकों के लिए एक अनूठा अवसर है।

Have something to say? Post your comment
शरीर को सुखी कैसे रखें - डॉक्टर सुखराज सिंह

: शरीर को सुखी कैसे रखें - डॉक्टर सुखराज सिंह

गीतकार और गायक राज काकड़ा की पहली पुस्तक ‘पैंडा: इश्क-ए-मजाज़ी से इश्क-ए-हकीकी तक’ का पंजाबी लेखक सभा ने किया लोकार्पण

: गीतकार और गायक राज काकड़ा की पहली पुस्तक ‘पैंडा: इश्क-ए-मजाज़ी से इश्क-ए-हकीकी तक’ का पंजाबी लेखक सभा ने किया लोकार्पण

‘हार्टस्ट्रॉन्ग’ से समझें सेहत की असली ताकत

: ‘हार्टस्ट्रॉन्ग’ से समझें सेहत की असली ताकत

वुमानी ने अपनी दूसरी वर्षगांठ पर पहली पुस्तक ‘वुमानी की कहानियाँ’ का किया भव्य विमोचन

: वुमानी ने अपनी दूसरी वर्षगांठ पर पहली पुस्तक ‘वुमानी की कहानियाँ’ का किया भव्य विमोचन

X (Twitter) से MP4 फ़ॉर्मेट में वीडियो कैसे डाउनलोड करें

: X (Twitter) से MP4 फ़ॉर्मेट में वीडियो कैसे डाउनलोड करें

17वां निशुल्क ज्योतिष परामर्श कैम्प 04 जनवरी, 2026 को होटल क्लेरियन इन जीरकपुर में

: 17वां निशुल्क ज्योतिष परामर्श कैम्प 04 जनवरी, 2026 को होटल क्लेरियन इन जीरकपुर में

'आत्म बोध से विश्व बोध' विचार विमर्श के साथ हुआ कुसुम धीमान की पुस्तक 'विचारमंजरी' का विमोचन-

: 'आत्म बोध से विश्व बोध' विचार विमर्श के साथ हुआ कुसुम धीमान की पुस्तक 'विचारमंजरी' का विमोचन-

‘तुलसीदास की नायिकाएं’: शास्त्रीय नृत्य व आध्यात्मिकता का भव्य संगम

: ‘तुलसीदास की नायिकाएं’: शास्त्रीय नृत्य व आध्यात्मिकता का भव्य संगम

माधव सेतिया की पुस्तक ‘पंजाब म्यूजिकल’ का विमोचन हुआ

: माधव सेतिया की पुस्तक ‘पंजाब म्यूजिकल’ का विमोचन हुआ

प्राचीन कला केन्द्र की 308वीं मासिक बैठक में हरभजन सिंह धारीवाल का जोरदार पखावज वादन

: प्राचीन कला केन्द्र की 308वीं मासिक बैठक में हरभजन सिंह धारीवाल का जोरदार पखावज वादन

X