Hindi English Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• 'बुराई पर अच्छाई' की जीत का गवाह बनेगा चंडीगढ़ • 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से

International

कप्तान मिताली ने भारत को दिलाई जीत

कप्तान मिताली ने भारत को दिलाई जीत

बंगलूर - कप्तान मिताली राज की नाबाद 81 रन की बेहतरीन पारी की बदौलत भारतीय महिला टीम ने न्यूजीलैंड को चौथे वनडे में एकतरफा अंदाज में सोमवार को 34 गेंद शेष रहते आठ विकेट से रौंद कर पांच मैचों की सीरीज में 2-2 से बराबरी कर ली। मिताली ने अपने करियर का 37वां अर्द्धशतक बनाया, वनडे में 5000 रन भी पूरे किए और भारत को सीरीज में बराबरी भी दिला दी। पिछले दो मैच हारने वाली भारतीय टीम ने चौथे वनडे में जबरदस्त वापसी कर शानदार जीत हासिल की। भारत को जीत के लिए 221 रन का लक्ष्य मिला था जो उसने मिताली के कमाल से हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड ने 49.5 ओवर में 220 रन बनाए, जबकि भारत ने 44.2 ओवर में दो विकेट पर 221 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।

चोटिल कर्ण शर्मा हुए जिम्बाब्वे दौरे से बाहर

चोटिल कर्ण शर्मा हुए जिम्बाब्वे दौरे से बाहर

नई दिल्ली - भारतीय लेग स्पिनर कर्ण शर्मा अपने बाए हाथ की अंगुली में चोट के कारण दस जुलाई से शुरू हो रहे जिम्बाब्वे दौरे से बाहर हो गए हैं,  जिसके बाद 14 सदस्यीय टीम सीरीज में हिस्सा लेगी। 27 वर्षीय कर्ण को उनके बाएं हाथ की अंगुली में फ्रेक्चर हो गया है। कर्ण भारतीय टीम की ओर से एक टेस्ट और दो अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मुकाबलों में खेल चुके हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने पुष्टि की है कि चोट के कारण कर्ण दस जुलाई से शुरू हो रहे जिम्बाब्वे दौरे में नहीं खेल पाएंगे। उनके बाएं हाथ की अंगुली में फ्रेक्चर हो गया है। उनकी जगह टीम में किसी खिलाड़ी को शामिल नहीं किया गया है।

पाक ने सीमा पर बरसाई गोलियां जवान शहीद

पाक ने सीमा पर बरसाई गोलियां जवान शहीद

जम्मू - उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिला में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से भारतीय क्षेत्र में रविवार रातभर की गई गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान शहीद हो गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि शहीद बीएसएफ जवान की पहचान 119वीं बटालियन के अभिजीत नंदी के रूप में हुई है। रविवार रात नौगांव सेक्टर की लीपा घाटी में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में वह शहीद हो गए। उन्होंने कहा कि सीमा पार कई आतंकी भारत में घुसपैठ की फिराक में हैं और यह गोलीबारी उनकी मदद को ही की जा रही है।

धमाकों से दहला नाइजीरिया, 44 लोगों की मौत

धमाकों से दहला नाइजीरिया, 44 लोगों की मौत

जोस - नाइजीरिया की एक मस्जिद में हुए दो धमाकों में 44 लोगों के मारे जाने की खबर हा रही है, वहीं 67 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। खबरों के अनुसार यह धमाके रविवार रात नाइजीरिया के मध्य शहर जोस में एक मस्जिद और भीड़ भरे रेस्तरां में हुए हैं। हालांकि, अब तक इस हमले की किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन स्थानीय लोग बोको हराम को इसके लिए जिम्मेदार बता रहे हैं। धमाका यांताया मस्जिद में उस समय हुआ, जब मौलवी वहां काफी संख्या में मौजूद लोगों को संबोधित कर रहा था। रमजान की वजह से वहां काफी लोग मौजूद थे।

उत्तराखंड में फिर आफत, नदियां उफान पर, हाई अर्लट जारी

उत्तराखंड में फिर आफत, नदियां उफान पर, हाई अर्लट जारी

देहरादून - उत्तराखंड में रातभर जमकर बरसे बादलों ने नैनीताल में दो लोगों की जान ले ली। प्रशासन ने नदियों और झीलों के किनारे रहने वालों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग द्वारा दी गई भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए नैनीताल, देहरादून और हरिद्वार समेत कई जिलों में स्कूल बंद रहे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नैनीताल में भारी बारिश की वजह से एक पेड़ के गिर गया, जिससे दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरे व्यक्ति की मौत जिला में रामनगर के पास एक नदी को पार करने की कोशिश के दौरान हुई।

व्यापम घोटाले में पत्रकार की मौत के बाद अब महिला डीएसपी की मौत

व्यापम घोटाले में पत्रकार की मौत के बाद अब महिला डीएसपी की मौत

भोपाल - व्यापम से जुड़े लोगों की पिछले दो दिन से हो रही मौतों की कड़ी में सोमवार सुबह प्रशिक्षु महिला पुलिस उपनिरीक्षक अनामिका सिकरवार (25) का नाम भी जुड़ गया। उनका शव मध्य प्रदेश के सागर जिला मुख्यालय में पुलिस प्रशिक्षण अकादमी के नजदीक एक तालाब से मिला। यह घटना व्यापम घोटाले की कवरेज कर रहे पत्रकार अक्षय सिंह की झाबुआ में और फर्जी परीक्षार्थियों की जांच कर रहे जबलपुर मेडिकल कालेज के डीन अरुण शर्मा की दिल्ली में द्वारका स्थित एक होटल में हुई मौत के बाद हुई है।

बिहार में 1400 प्राथमिक शिक्षकों ने दिया इस्तीफा

बिहार में 1400 प्राथमिक शिक्षकों ने दिया इस्तीफा

पटना - बिहार में 1400 प्राथमिक शिक्षकों ने फर्जी शैक्षणिक डिग्रियों पर सरकारी कार्रवाई के डर से इस्तीफा दे दिया है। आने वाले दिनों में और ऐसे शिक्षकों के इस्तीफा देने की संभावना है क्योंकि पटना उच्च न्यायालय ने फर्जी शैक्षणिक योग्यता वालों को कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए अपने आप ही नौकरी छोड़ देने को कहा था। शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव आर के महाजन ने कहा कि कुल 1400 शिक्षकों ने इस्तीफा दिया है। ऐसे और इस्तीफे आने की संभावना है क्योंकि हमने उसके लिए आठ जुलाई की अंतिम तारीख निर्धारित की है। इस्तीफा देने वाले ऐसे शिक्षकों का अंतिम आंकड़ा उसके बाद ही पता चल पाएगा।

शाहरूख ने मां को 74वीं जयंती पर याद किया

शाहरूख ने मां को 74वीं जयंती पर याद किया

मुंबइ - बॉलीवुड के सुपर स्टार शाहरूख खान आज अपनी मां लतीफ फातिमा खान की 74वीं जयंती पर भावुक हो गए। 49 वर्षीय चेन्नई एक्सप्रेस अभिनेता ने ट्विटर पर उनकी तस्वीर साझा की और मजाक के तौर पर कहा कि अगर आज वह जीवित होती हैं तो उनकी उम्र बताने लिए उन्हें एक थप्पड़ मारतीं। उन्होंने तस्वीर के साथ शीर्षक दिया, वह आज 74 साल की होती और मुझे उनकी उम्र बताने के लिए एक थप्पड़ पड़ता... आज खुशी का दिन है। 

अब देश में कहीं भी जाओं नहीं बदलना पडेगा मोबाईल नंबर

अब देश में कहीं भी जाओं नहीं बदलना पडेगा मोबाईल नंबर

पाक में नहर में गिरी ट्रेन, 12 सैनिकों की मौत

पाक में नहर में गिरी ट्रेन, 12 सैनिकों की मौत

महिला हाकी टीम ने कायम रखीं ओलंपिक की उम्मीद

महिला हाकी टीम ने कायम रखीं ओलंपिक की उम्मीद

विदेश के नाम पर इंदौरा निवासी से ठगे नौ लाख

विदेश के नाम पर इंदौरा निवासी से ठगे नौ लाख

बस ड्राइवर-कंडक्टर को बुरी तरह पीटा

बस ड्राइवर-कंडक्टर को बुरी तरह पीटा

हिमाचल को एनआरएचएम के तहत 102 करोड़ रुपए की मिली मंजूरी

हिमाचल को एनआरएचएम के तहत 102 करोड़ रुपए की मिली मंजूरी

आपसी विवाद को लेकर पडोसी ने विस्फोटक पदार्थ से उड़ा दी दुकान

आपसी विवाद को लेकर पडोसी ने विस्फोटक पदार्थ से उड़ा दी दुकान

बस ड्राइवर-कंडक्टर को बुरी तरह पीटा

बस ड्राइवर-कंडक्टर को बुरी तरह पीटा

चिडिया घर का एक्टर सडक़ हादसे के बाद आईसीयू में भर्ती

चिडिया घर का एक्टर सडक़ हादसे के बाद आईसीयू में भर्ती

2 साल बाद अपना जुनून समझ आया : कोंकणा

2 साल बाद अपना जुनून समझ आया : कोंकणा

हेमा मालिनी की कार का एक्सिडेंट, बच्चे की मौत

हेमा मालिनी की कार का एक्सिडेंट, बच्चे की मौत

मेट्रो में विधायक ने सहयात्री को मारा थप्पड़, विवाद में फसे नेता

मेट्रो में विधायक ने सहयात्री को मारा थप्पड़, विवाद में फसे नेता

अब विज्ञापन में केजरीवाल खर्च करेंगे 526 करोड़

अब विज्ञापन में केजरीवाल खर्च करेंगे 526 करोड़

महाराष्ट्र में मदरसों को नहीं मिली मान्यता

महाराष्ट्र में मदरसों को नहीं मिली मान्यता

ललित मोदी का दावा सबसे महंगे होटल में ठहरे थे वरुण

ललित मोदी का दावा सबसे महंगे होटल में ठहरे थे वरुण

ईलाज में लापरवाही बरतने पर तमिलनाडु सरकार पर जुर्माना

ईलाज में लापरवाही बरतने पर तमिलनाडु सरकार पर जुर्माना

ग्रीस संकट का हो सकता है रुपए पर असर - आरबीआई गवर्नर

ग्रीस संकट का हो सकता है रुपए पर असर - आरबीआई गवर्नर

Back Page 168
X