नई दिल्ली - भारतीय लेग स्पिनर कर्ण शर्मा अपने बाए हाथ की अंगुली में चोट के कारण दस जुलाई से शुरू हो रहे जिम्बाब्वे दौरे से बाहर हो गए हैं, जिसके बाद 14 सदस्यीय टीम सीरीज में हिस्सा लेगी। 27 वर्षीय कर्ण को उनके बाएं हाथ की अंगुली में फ्रेक्चर हो गया है। कर्ण भारतीय टीम की ओर से एक टेस्ट और दो अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मुकाबलों में खेल चुके हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने पुष्टि की है कि चोट के कारण कर्ण दस जुलाई से शुरू हो रहे जिम्बाब्वे दौरे में नहीं खेल पाएंगे। उनके बाएं हाथ की अंगुली में फ्रेक्चर हो गया है। उनकी जगह टीम में किसी खिलाड़ी को शामिल नहीं किया गया है।