जम्मू - उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिला में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से भारतीय क्षेत्र में रविवार रातभर की गई गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान शहीद हो गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि शहीद बीएसएफ जवान की पहचान 119वीं बटालियन के अभिजीत नंदी के रूप में हुई है। रविवार रात नौगांव सेक्टर की लीपा घाटी में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में वह शहीद हो गए। उन्होंने कहा कि सीमा पार कई आतंकी भारत में घुसपैठ की फिराक में हैं और यह गोलीबारी उनकी मदद को ही की जा रही है।