Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हिमाचल प्रदेश

More News

हिमाचल को एनआरएचएम के तहत 102 करोड़ रुपए की मिली मंजूरी

Updated on Friday, July 03, 2015 12:01 PM IST

शिमला - प्रदेश स्वास्थ्य विभाग को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के लिए 102 करोड़ की ग्रांट स्वीकृत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने गुरुवार को पीटरहाफ में आयोजित स्वास्थ्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन में हिमाचल एनआरएचएम को 102 करोड़ की ग्रांट जारी करने की घोषणा की। केंद्र को वर्ष 2015-16 के लिए 313 करोड़ का इंप्लीमेंटेशन प्रोग्राम भेजा गया था, लेकिन पहले चरण में केंद्र की ओर से 102 करोड़ की ही स्वीकृति प्रदान की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि अगर 102 करोड़ का पूरा उपयोग किया जाता है तो और ग्रांट जारी करने पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

 

नड्डा ने कहा कि अब जो राज्य पिछली ग्रांट का फुल यूटीलाइजेशन सर्टिफिकेट नहीं देगा, उसको अगली ग्रांट जारी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम बनाना और उसके लिए फंड का प्रावधान करना केंद्र का काम है, लेकिन उस फंड का पूरा प्रयोग करना राज्यों के हाथ में है। तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में जगत प्रकाश नड्डा बतौर मुख्यातिथी पहुंचे थे। सम्मेलन में देश भर के स्वास्थ्य सचिव तीन दिन तक स्वास्थ्य के क्षेत्र में विभिन्न चुनौतियों पर चर्चा करेंगे। इस मौके पर जेपी नड्डा ने कौल सिंह की मौजूदगी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत एक वेब पोर्टल ‘इनोवेशन पोर्टल’ एवं स्वास्थ्य सेवाओं पर एक ‘वायस पोर्टल’ का शुभारंभ किया। वायस पोर्टल के तहत कोई भी व्यक्ति 1800-180-1104 टोल फ्री नंबर डायल कर विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी सूचनाएं प्राप्त कर सकता है। यह सुविधा हिंदी एवं अंग्रेजी के अलावा अन्य स्थानीय भाषाओं में भी उपलब्ध होगी।

 

इस मौके पर उन्होंने ‘कॉफी टेबल’ पुस्तिका का भी विमोचन किया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने मिशन इंद्रधनुष के तहत देशभर में टीकाकरण अभियान को 65 प्रतिशत से बढ़ाकर 90 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है। स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ने कहा कि केलांग से ‘टेली मेडीसिन’ सेवाएं शुरू की गई हैं और 25 अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में यह सेवाएं जल्द ही शुरू की जाएंगी। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी एवं धर्मशाला में डायलासिस इकाइयां स्थापित की गई हैं और सोलन अस्पताल में भी शीघ्र ही यह सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इस दौरान भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक सीके मिश्रा, संयुक्त सचिव (योजना) मनोज झलानी, संयुक्त सचिव (आरसीएच) डा. राकेश कुमार ने भी विचार व्यक्त किए। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के राज्य निदेशक डा. एचआर शर्मा ने सभी का स्वागत किया, जबकि एनएचएसआरसी के कार्यकारी निदेशक डा. संजीव कुमार ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

: जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

: एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

: बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

: आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

: भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

: 133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

: युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

: मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

X