नई दिल्ली - केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना के फेज-1 ए को मंजूरी दे दी, जिसकी कुल लंबाई 22.878 किलोमीटर व 22 स्टेशन हैं। एक आधिकारिक बयान से यह जानकारी मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया। परियोजना की लागत 6,928 करोड़ रुपये होगी, जिसमें केंद्र सरकार 1,300 करोड़ रुपये शेयर व ऋण के रूप में प्रदान करेगा।