अमृतसर - सीआईए स्टाफ ने भारत-पाक बॉर्डर क्रॉस कर आई हेरोइन की एक बड़ी खेप बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। हालांकि इस मामले में पुष्टि करने से पुलिस ने इनकार कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार यह ऑप्रेशन देर रात अजनाला सेक्टर के गांव भिडीसैदां के समीप हुआ। गिरफ्तार किए गए तस्करों से पाकिस्तानी सिम बरामद हुए, जिनसे उनके सीमा पार बैठे तस्करों के साथ गहरे संबंधों के भी खुलासे होने की संभावना है। तस्करों को गिरफ्तार कर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और तस्करों से पूछ-ताछ कर रही है। इसके अलावा हेरोइन बरामद करने की भी कोशिश कर रही है।