लास वेगस - मिस कोलंबिया अरियाडना गूटियारेज को मिस यूनिवर्स का खिताब दे दिया गया था। वह अपनी खुशी का इजहार कर रही थीं और अपने फैंस को शुक्रिया अदा कर रही थीं, तभी उन्हें ऐसा झटका लगा कि पांव तले जमीन खिसक गई। उन्हें बताया गया कि वह मिस यूनिवर्स नहीं हैं। गलती से उनके नाम की घोषणा कर दी गई है। फिर उन्होंने न चाहते हुए भी ताज उतरना पड़ा।
भारत की उर्वशी शीर्ष 15 में भी स्थान नहीं बना पाईं। मिस यूनिवर्स 2015 का खिताब फिलीपींस की पिया अलोंजा को फिलीपींस की पिया अलोंजो मिस यूनिवर्स 2015 चुन ली गई हैं। अमेरिका के लॉस वेगास शहर में हुए 64वें मिस यूनिवर्स 2015 कार्यक्रम में उन्होंने यह ताज हासिल किया। फाइनल राउंड में अमेरिका, फिलीपींस और कोलंबिया की ब्यूटी क्वींस पहुंची थीं। अमेरिका की ओलाविया जॉर्डन सेकेंड रनरअप और कोलंबिया की अरियाडना गूटियारेज पहली रनरअप रहीं।