Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

नेशनल

More News

भुजबल की 110 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क

Updated on Wednesday, December 23, 2015 15:25 PM IST

मुंबई - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कालेधन को सफेद करने के मामले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री छगन भुजबल से संबंधित लगभग 110 करोड़ रुपये की उपनगरीय संपत्ति को मंगलवार को कुर्की की। एक संपत्ति बांद्रा के पॉश इलाके में स्थित है, जबकि दूसरा सांताक्रूज में है और दोनों प्रवेश कंस्ट्रक्शन के नाम से है, जो भुजबल के परिजनों द्वारा संचालित होता है। ईडी की मंगलवार की यह कार्रवाई काले धन को सफेद करने (पीएमएलए) के मामले में सामने आई है।

 

वर्तमान में विधायक भुजबल ने संवाददाताओं से नागपुर में कहा, इन संपत्तियों का मुझसे कोई लेना-देना नहीं है। मुझे इस बारे में जानकारी नहीं। मुझे आश्चर्य हो रहा है कि ईडी ने ऐसा क्यों किया। इस बारे में मैं एक निष्पक्ष जांच की मांग करता हूं। भुजबल के परिवार के खिलाफ श्रृंखलाबद्ध खुलासे करने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता व सांसद किरीट सोमैया ने कहा कि ईडी ने इस कार्रवाई को विभाग व भ्रष्टाचार-निरोधक ब्यूरो द्वारा दर्ज पुराने मामलों को लेकर अंजाम दिया है।

 

सोमैया ने कहा, भुजबल से संबंधित कई संपत्तियां हैं और उन्होंने विदेशों में भी निवेश कर रखा है। इस बात की जांच करने की जरूरत है कि सारे पैसे कहां जमा हैं। ईडी ने कई अरब रुपयों के कथित तौर पर अवैध वित्तीय लेनदेन को लेकर भुजबल, उनके बेटे पंकज, भतीजे समीर व 19 अन्य के खिलाफ पीएमएलए के तहत दो इन्फोर्समेंट केस इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट्स जून में दायर किया था। भुजबल के चचेरे भाई पंकज व समीर- प्रवेश कंस्ट्रक्शन कंपनी के निदेशक थे, जो मुंबई में पुरानी इमारतों के पुनर्निर्माण का काम करते थे।

 

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने भुजबल व अन्य के खिलाफ महाराष्ट्र सदन, नई दिल्ली घोटाला व कालीना विश्वविद्यालय घोटाला तथा मुंबई भूमि घोटाले में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए, जिनकी वर्तमान में जांच की जा रही है। अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के एक मशहूर नेता व कभी शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे के निकट सहयोगी रहे भुजबल (68) ने साल 1991 में पाला बदलकर कांग्रेस का दामन थाम लिया था।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X