वाशिंगटन - भारत और पाकिस्तान के रिश्तों को मजबूती देने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने कार्यकाल के आखिरी दौर में एक सराहनीय कदम उठाया है। ओबामा ने भारत के प्रधानमंत्री मोदी और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को मार्च में अमेरिका आने का न्योता दिया है। लाहौर में हुई मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने नवाज से कहा कि हमें यूरोप के लीडर्स की तरह यूं ही मिलते रहना चाहिए।
इस पर शरीफ ने हामी भी भरी। वाशिंगटन में 31 मार्च को परमाणु संपन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक है। ओबामा ने इसी बहाने भारत और पाकिस्तान दोनों के मुखिया को भी बुलाया है। इस बैठक में एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की एक दूसरे से मुलाकात होगी।